facebook pixel सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय
  • Home
  • Blog
  • सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय (C Section Delivery Ke Baad Pet Kaise Kam Kare)

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय (C Section Delivery Ke Baad Pet Kaise Kam Kare)

| Last Updated: March 15, 2026

c section delivery ke baad pet kaise kam kare
WHO Certified
GMP Certified
Trusted by 5M+ Families
20+ Years Expertise

एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा, जब वो पहली बार मां बनती है और अपनी संतान को अपनी गोद में लेती है। इस लम्हे के बाद एक मां की पूरी जिंदगी उसके बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। और इसी वजह से कई बार वो खुद पर ध्यान नहीं दे पाती और इसी कारण डिलीवरी के बाद पेट निकलना एक सामान्य बात है। आइए जानते हैं डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय।

updated c section delivery ke baad gharelu upay

Key Takeaways

  • डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के अनेक कारण हैं,.
  • ऑपरेशन के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं:.
  • एक्सरसाइज डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है। पर ध्यान रहें कि कम से कम डिलीवरी के 15 दिन या जब तक घाव भर नहीं जाते आप एक्सरसाइज ना करें। कुछ एक्सरसाइज आप डिलीवरी के बाद अपना सकती हैं जैसे –.
  • क्या खाएँ: फल, हरी सब्ज़ियाँ, लीन प्रोटीन, हाई-फाइबर फूड्स क्या न खाएँ: ज्यादा मीठा, बहुत तीखा, तला-भुना, घी-मक्खन का ओवरडोज़ क्यों: हाइड्रेशन बढ़े, सूजन घटे, रिकवरी तेज़ हो।.

What Is डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के कारण?

डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के अनेक कारण हैं,

  1. प्रेगनेंसी के वक्त महिलाओं के यूटरस का साइज काफ़ी बढ़ जाता है, जो कि डिलीवरी के बाद भी बढ़ा हुआ ही रहता है। इसी वजह से पेट निकला हुआ दिखाई पड़ता है।
  2. प्रेगनेंसी के दौरान बढ़े हुए पेट की वजह से भी चर्बी जमा हो जाती है।
  3. नींद पूरी ना होना एक दूसरा कारण है जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद आम है।
  4. नींद ना पूरी होने की वजह से क्रेविंग्स बढ़ने की संभावना रहती है, जिसकी वजह से अक्सर भूख से ज्यादा खा लेने से वजन और बढ़ जाता है।

What Is सिजेरियन ऑपरेशन के बाद पेट क्यों फूलता है?

ऑपरेशन के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं:

  1. सर्जरी के कारण सूजन: ऑपरेशन के दौरान शरीर को कुछ प्रकार की चोटें लग सकती हैं, जिससे आंतों और पेट में सूजन हो सकती है। यह सामान्य रूप से ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक रह सकती है।
  2. आंतों की कार्यप्रणाली में बदलाव: सर्जरी के बाद आंतों की कार्यप्रणाली अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है, जिससे गैस और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। यह स्थिति शरीर के सामान्य स्वस्थ होने के साथ धीरे-धीरे ठीक होती है।
  3. पानी का जमा होना: ऑपरेशन के दौरान दवाइयों और उपचार की वजह से शरीर में पानी का जमाव हो सकता है, जो पेट के फूलने का कारण बनता है।
  4. दवाइयों का प्रभाव: ऑपरेशन के बाद दी जाने वाली दवाइयां, विशेष रूप से दर्द निवारक दवाइयाँ, पेट में गैस और सूजन का कारण बन सकती हैं।
  5. असंतुलित आहार: ऑपरेशन के बाद शरीर को ठीक होने में समय लगता है, और कई बार अस्वस्थ आहार या कम गतिविधि की वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

ये सभी कारण ऑपरेशन के बाद पेट में फूलने का कारण बन सकते हैं, लेकिन समय के साथ और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करके इसे कम किया जा सकता है।

What Is डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय (Delivery ke baad pet kam karne ke gharelu upay)?

डिलीवरी के बाद पेट निकलना एक सामान्य समस्या है, और कई बार इसके बाद महिलाएं एक्सरसाइज स्थिति में नहीं होती। आइए जानते हैं बिना एक्सरसाइज के डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय

  1. बेबी को ब्रेस्ट फीड करवाना

आजकल कई बार जॉब की या अन्य वजहों से महिलाएं बच्चे को स्तनपान करवाना जल्दी छोड़ देती हैं। पर डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय में एक सबसे अच्छा उपाय है ब्रेस्ट फीड करवाना। सी- सेक्शन के बाद 6 महीने तक बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाने की सलाह दी जाती है। इससे पेट के आसपास की चर्बी कम होती है, कैलोरी बर्न होती है, और साथ ही ऑक्सीटोसिन हार्मोन भी रिलीज़ होता है जिसकी वजह से पेट कम होने लगता है।

  1. मेथी वाला पानी

डिलीवरी में ऑपरेशन के बाद पेट कम करने का उपाय है मेथी वाला पानी। मेथी के बीज में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे पाचन मज़बूत होता है। ये हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मदद करता है, जिससे पेट कम करने में मदद मिलती है। मेथी के बीज के अन्य फायदे भी हैं, जैसे कि शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज़ होता है।

  1. गर्म पानी पिएं

डिलीवरी के 6 महीने तक मां बनी महिला को गर्म या गुनगुने पानी की सलाह दी जाती है। इससे पेट की चर्बी कम होती है और शरीर का फैट आसानी से निकल जाता है।

  1. ग्रीन टी

ग्रीन टी को पेट कम करने का एक अच्छा उपाय माना गया है। ये डिलीवरी के बाद के पेट को कम करने में भी फायदेमंद है।

  1. अजवाइन का पानी

सुबह खाली पेट या खाना खाने के बाद, अजवाइन का पानी वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है।

  1. लौकी का जूस

लौकी के जूस का सेवन भी वजन घटाने में काफी फायदेमंद माना गया है। डिलीवरी के बाद ये पेट कम करने में काफी मदद कर सकता है।

  1. मालिश करवाएं

अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकती तो भी मालिश ज़रूर करवाएं। ये डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय ना सिर्फ आपके शरीर को रिकवर करने में मदद करता है, बल्कि इससे पेट भी कम होने लगता है।

  1. टहलना शुरू करें

रोज़ टहलना ना सिर्फ शरीर के लिए अच्छा होता है, बल्कि ये सी सेक्शन की डिलीवरी के बाद पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर पे दबाव डालकर कैलोरी बर्न करता है। डिलीवरी के बाद हफ्ते में 3 से 4 बार टहलें।

  1. हेल्थी डाइट लें

डिलीवरी के बाद एक स्त्री का शरीर काफी कमज़ोर हो जाता है, खासकर के ऑपरेशन के बाद।  ब्रेस्ट फीडिंग में भी महिलाओं को एनर्जी की ज़रुरत होती है। ऐसे में ऑपरेशन के बाद पेट कम करने का उपाय है – एक हेल्थी डाइट मेंटेन करना। फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन से भरे पदार्थ खाएं, और अधिक मीठा, तला हुआ, या फैट वाले भोजन से दूर रहें।

What Is डिलीवरी के बाद पेट कम करने की एक्सरसाइज?

एक्सरसाइज डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है। पर ध्यान रहें कि कम से कम डिलीवरी के 15 दिन या जब तक घाव भर नहीं जाते आप एक्सरसाइज ना करें। कुछ एक्सरसाइज आप डिलीवरी के बाद अपना सकती हैं जैसे –

  1. वॉकिंग – चलना या टहलना डिलीवरी के बाद पेट कम करने में मदद करता है। नई मां के लिए ये एक आसान और सुरक्षित उपाय है, और साथ ही ये असरदार है।
  2. स्कॉट्स (sqauts) – स्कॉट्स से पेट और थाईज का फैट बर्न होता है, जो कि डिलीवरी के बाद फायदेमंद माना जाता है।
  3. बाइसाइकिल क्रंचेज – ये एक्सरसाइज पेट कम करने के साथ ही एब्डॉमिनल मसल्स को भी टोंड करने के लिए मदद करेगा। लेकिन ध्यान रहें कि आप इस एक्सरसाइज को सही तरीके से कर रही हैं।
  4. प्लांक्स – इस एक्सरसाइज से ना सिर्फ आपका वजन तेज़ी से कम होगा, बल्कि ये मसल्स को भी मज़बूत करता है।

(ध्यान रहें, ये सारी एक्सरसाइज सिर्फ सलाह के तौर पर दी गई है, अगर किसी भी एक्सरसाइज से आपको परेशानी हो तो उसे ना करें। हमेशा डॉक्टर के द्वारा सुझाई गई एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर उपाय है।)

What Is डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

क्या खाएँ: फल, हरी सब्ज़ियाँ, लीन प्रोटीन, हाई-फाइबर फूड्स 
क्या न खाएँ: ज्यादा मीठा, बहुत तीखा, तला-भुना, घी-मक्खन का ओवरडोज़ 
क्यों: हाइड्रेशन बढ़े, सूजन घटे, रिकवरी तेज़ हो।

रोज़ 2–3 सर्विंग फल-सब्ज़ियाँ, पर्याप्त प्रोटीन और पानी के साथ यह रूटीन अपनाएँ—धीरे-धीरे पेट की सूजन कम होगी और ऊर्जा लौटेगी; किसी विशेष चिकित्सा स्थिति में डॉक्टर की सलाह ज़रूर मानें।

ये पढ़ें  – सी सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

What Is सिजेरियन के बाद एब्‍डोमिनल बाइंडिंग?

एक अनोखा पर सटीक डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है, एब्डॉमिनल बेल्ट। ये बेल्ट पेट को बांधकर रखने में मदद करता है जिसकी वजह से डिलीवरी के बाद पेट कम होने लगता है। एक मलमल के कपड़े से भी पेट को बांध कर रखा जा सकता है। स्टिच्स ठीक होने के बाद करने वाली इस प्रक्रिया को टमी बाइंडिंग भी कहते हैं। ये प्रकिया पेट को लटकने से बचाती है, जिसे पौराणिक नुस्खा माना गया है।

What Is डिलीवरी के कितने दिन बाद पेट कम होता है?

डिलीवरी के बाद पेट कम होने में समय लगता है, और यह हर महिला के शरीर पर निर्भर करता है। आमतौर पर, डिलीवरी के बाद पहले कुछ हफ्तों में महिलाओं का पेट धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान बढ़े हुए यूटरस और शरीर के बाकी अंगों को सामान्य आकार में आने में समय लगता है। पहले 6-8 हफ्तों में पेट का आकार कुछ कम हो सकता है, लेकिन पूरी तरह से पहले जैसा आकार में आने में 6 महीने से एक साल तक का समय लग सकता है। इसमें शारीरिक गतिविधि, आहार, और जननांगों की स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और पर्याप्त नींद लेने से पेट की फ्लैटनेस और शरीर का आकार जल्दी सामान्य हो सकता है।

 

एक माँ नए शिशु की देखभाल को लेकर बहुत चिंतित रहती है। ऐसे में वो एक अच्छे डायपर की तलाश में ज़रूर रहती है। इस ख़ोज को ख़त्म करते हुए आपके लिए पेश है – Teddy diapers.ये आपके बेबी को रैश, गीलापन और खुजली से बचाते हैं और लम्बे समय तक सूखा रखता है। सूखेपन के वजह से बेबी की नींद भी पूरी होती है और बेबी के सोने से आपकी भी नींद पूरी हो जाती है। अलग-अलग साइज में उपलब्ध ये डायपर हर बच्चे के लिए परफेक्ट है।

 

References & Sources

  1. World Health Organization (WHO). Maternal and Newborn Health. who.int
  2. Indian Council of Medical Research (ICMR). National Guidelines for Maternal Care. icmr.gov.in
  3. National Library of Medicine. Diaper Dermatitis. pubmed.ncbi.nlm.nih.gov
  4. National Institute of Nutrition (NIN). Dietary Guidelines for Indians. nin.res.in
A
Written by Aakash
Baby Care Content Specialist at Teddyy Diapers | Backed by Nobel Hygiene Pvt Ltd (WHO & GMP Certified) with 20+ years of expertise in infant care and hygiene products. Our content is reviewed by pediatric and parenting specialists.

Faq's

1. सी सेक्शन के बाद लटके हुए पेट से कैसे छुटकारा पाएं?

स्टिचेज ठीक होने के बाद लटके हुए पेट से छुटकारा पाने के लिए एक सटीक उपाय है एब्डॉमिनल बेल्ट।

2. सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय?

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय है, लौकी का जूस, अजवाइन का पानी, ग्रीन टी, मेथी वाला पानी, हेल्थी डाइट, मालिश, और कुछ चुनिंदा एक्सरसाइज।

3. डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए जिससे पेट कम हो जाए?

ऑपरेशन के बाद पेट कम करने का उपाय  है एक हेल्थी डाइट, जिसमें विटामिन, प्रोटीन, और फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। अधिक मीठा, अधिक तीखा, सैचुरेटेड फैट, तले हुए, और घी, मक्खन जैसे पदार्थों को ना खाएं।

4. सिजेरियन डिलीवरी के बाद कितने दिन तक गर्म पानी पीना चाहिए?

डिलीवरी के बाद कम से कम 6 महीने तक गर्म पानी का सेवन स्वास्थ के लिए अच्छा होता है।

5. डिलीवरी के कितने दिन बाद पेट कम होता है?

डिलीवरी के बाद पेट कितने दिनों में कम होगा इसकी कोई निश्चित अवधि नहीं है, हालांकि सही डाइट, एक्सरसाइज, और उपायों से आप 6 महीने में भी पेट कम कर सकती हैं।

Our Products

Teddy Easy

Teddyy Easy Diaper Pants

BUY NOW
Teddy Easy

Teddyy Easy Tape Diapers

BUY NOW
Teddyy Easy

Teddyy Premium Diaper Pants

BUY NOW

Our Products

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
« Previous Post प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
Next Post » ಗರ್ಭಧಾರಣೆಯ ಮೊದಲ ವಾರದ ಲಕ್ಷಣಗಳು – ಮೊದಲ 4 ವಾರಗಳಲ್ಲಿ ಏನಾಗುತ್ತದೆ
ಗರ್ಭಧಾರಣೆಯ ಮೊದಲ ವಾರದ ಲಕ್ಷಣಗಳು – ಮೊದಲ 4 ವಾರಗಳಲ್ಲಿ ಏನಾಗುತ್ತದೆ