4 महीने की प्रेगनेंसी: लक्षण और आहार चार्ट - Teddyy
  • Home
  • Blog
  • 4 महीने की प्रेगनेंसी: लक्षण, शिशु का विकास और आहार चार्ट

4 महीने की प्रेगनेंसी: लक्षण, शिशु का विकास और आहार चार्ट

4 months pregnant
By Teddyy 21 Aug 2024
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

4 महीने की प्रेगनेंसी में प्रवेश के साथ, आपको पहली तिमाही (फर्स्ट ट्राइमेस्टर) के लक्षणों से उभरने, धैर्य रखने और दूसरी तिमाही (सेकंड ट्राइमेस्टर) में पहुंचने के लिए बधाई!

आपके लिए खुशखबरी है! अब आपकी सुबह की बेचैनी धीरे-धीरे कम हो जाएगी। लेकिन ज़्यादा खाने के लिए तैयार रहें, क्योंकि आपको अब चीज़ों की तलब लगने वाली है! चौथे महीने की प्रेगनेंसी होने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए उत्सुक हैं? 4 महीने की प्रेगनेंसी के लक्षण क्या हो सकते हैं?

आइए अब विस्तार से समझें कि 4 महीने की प्रेगनेंसी में क्या होता है?

जब आपकी प्रेगनेंसी को 4 महीने हो जाते हैं, तो माँ और शिशु दोनों के लिए इस समय महत्वपूर्ण विकास होते हैं।

माँ के लिए, सुबह की बेचैनी जैसे लक्षण कम हो जाते हैं, और जैसे-जैसे गर्भाशय फैलता है, बेबी बंप साफ दिखाई देने लगता है। अब आप अपना वजन बढ़ता हुआ भी देख सकती हैं और आपको खाने की चीज़ों की तलब लगने और भूख ज़्यादा लगने जैसा अनुभव हो सकता है।

आपके बच्चे के अंदरूनी अंग तेजी से विकसित हो रहे हैं, उनके प्रजनन अंग पहचाने जा सकते हैं। इस महीने के अंत तक, आपका बच्चा लगभग 4-5 इंच लंबा होता है, उसका वजन लगभग 110 से 140 ग्राम होता है और वह गर्भ के बाहर से आने वाली आवाज़ें सुनना शुरू कर देता है। इससे आप समझ सकती हैं कि 4 महीने का बच्चा पेट में कैसा होता है?

तो अब आप अपने बच्चे को कहानियां सुना सकती हैं और मजाकिया अंदाज़ में उनसे इस बारे में शिकायत भी कर सकती हैं, कि वो आपके लिए कितनी परेशानी खड़ी कर रहे हैं!

4 महीने की प्रेगनेंसी के लक्षण

प्रेगनेंसी  के चौथे महीने के आसपास, आप अपने बढ़ते हुए बच्चे के प्रभाव को महसूस करना शुरू कर सकती हैं। जैसे-जैसे आपका गर्भाशय रोजाना बढ़ता है, आपको पेट थोड़ा टाइट महसूस हो सकता है। यह केवल सूजन या मिजाज़ में बदलाव नहीं, बल्कि आपके गर्भवती होने की वास्तविकता का संकेत है। ये महीने की प्रेगनेंसी के लक्षण हैं।

Our Products

Teddy Easy

Teddyy Easy Diaper Pants

BUY NOW
Teddy Easy

Teddyy Super Tape Diapers

BUY NOW
Teddyy Easy

Teddyy Premium Diaper Pants

BUY NOW

Our Products

4 महीने की प्रेगनेंसी के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

  1. सीने में जलन और अपच हार्मोनल बदलाव के कारण होता है जो पाचन को प्रभावित करते हैं।
  2. जैसे-जैसे आपका गर्भाशय फैलता है, आपके शरीर के गुरुत्वाकर्षण के केंद्र में बदलाव होता है, उसके कारण पीठ दर्द होता है।
  3. खिंचाव के निशान , मकड़ी जाल जैसी या वैरिकाज़ नसें, और नाक में सूजन बढ़े हुए रक्त की मात्रा के कारण होते हैं।
  4. गर्भाशय के द्वारा अन्य अंगों को विस्थापित करने और डायाफ्राम पर दबाव डालने के कारण सांस लेने में तकलीफ होना।
  5. नाक बंद होना, मसूड़ों में जलन या खून आना, और कब्ज – ये सभी रक्त संचार (ब्लड सर्क्युलेशन) बढ़ने और अंगों के विस्थापन के कारण होते हैं।

शरीर में खून का बनना चौथे महीने के आसपास सबसे ज़्यादा हो जाता है और लगभग 35 हफ्तों तक ऐसा ही रहता है, ये कई लक्षणों को और बढ़ा देता है।

4 महीने का बच्चा पेट में कैसा होता है?-  विकास और शारीरिक परिवर्तन

यहाँ बताया गया है कि चौथे महीने की प्रेगनेंसी के दौरान आपके बच्चे का विकास कैसे होता है:

  1. चार महीने की प्रेगनेंसी में शिशु की लंबाई लगभग 4-5 इंच होती है।
  2. उनमें मांसपेशियों की शक्ति बढ़ने के साथ बाल और प्रजनन अंग विकसित होते हैं।
  3. आंखें और कान विकसित होते हैं, जिससे बच्चा बाहर की आवाज़ें सुन सकता है, इसलिए बच्चे से बात करके और गाकर उससे एक रिश्ता बनाने का यह अच्छा समय है।
  4. प्रेगनेंसी के 4 महीने में, आप अपने बच्चे की हलचल महसूस कर सकती हैं। तो जब आपको हल्के से झटके महसूस हो, तो चौंकें नहीं! अगर आप अभी तक हलचल महसूस नहीं करती हैं, तो भी घबराने की कोई बात नहीं है। कुछ शिशुओं को इसमें थोड़ा अधिक समय लगता है।

आपका बच्चा विकसित हो रहा है, उसी तरह आपके शरीर में भी बदलाव हो रहे होंगे। आइए देखें कि प्रेगनेंसी के 4 महीने में आपके शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?

  1. प्रेगनेंसी के इस समय तक आपका वजन बढ़ना शुरू हो गया होगा।
  2. आपको मतली के कम दौरों का अनुभव होने की संभावना है।
  3. संभवतः आपको खाने की लालसा होने लगेगी।
  4. आपका बेबी बंप अधिक स्पष्ट दिखाई देता है।

 प्रेगनेंसी के चौथे महीने में क्या खाना चाहिए? – डाइट (आहार) चार्ट

अब आपको अपने खाने पर ध्यान देना जारी रखना होगा क्योंकि आपका बच्चा आपके अंदर लगातार बढ़ रहा है। प्रेगनेंसी के चौथे महीने में क्या खाना चाहिए?

4 मंथ प्रेगनेंसी डाइट चार्ट इन हिंदी (आहार) चार्ट का एक नमूना दिया गया है जिसका उपयोग आप संदर्भ के लिए कर सकते हैं।

सुबह का नाश्ता सुबह / शाम का नाश्ता दोपहर का खाना रात का खाना

पहला दिन

चटनी के साथ बेसन चीला 8 से 10 बादाम, मेवा, तिल के लड्डू रायता के साथ वेजिटेबल पुलाव रसम राइस पापड़ के साथ

दूसरा दिन

सब्जी पोहा नींबू या अदरक वाली चाय, कद्दू का सूप सब्जी के साथ पराठा जीरा राइस

तीसरा दिन

सब्जियों के साथ चपाती खीरा, गाजर या शकरकंद, बादाम करी के साथ रोटी चटनी के साथ डोसा

चौथा दिन

इडली सांभर तिल के लडडू, मखाना खिचड़ी ,रायता के साथ दही के साथ परांठा

पांचवा दिन

गेहूं का डोसा चटनी के साथ मिश्रित फलों का सलाद, टमाटर का सूप पुदीना चटनी के साथ लेमन राइस सांबर राइस

छठा दिन

उपमा हल्दी वाला दूध, संतरा करी के साथ राइस सब्जियों के साथ रोटी

सातवां दिन

रागी डोसा चटनी के साथ स्प्राउट्स सलाद, नारियल पानी इमली चावल दही के साथ रायते के साथ खिचड़ी

 

अपने 4 महीने की प्रेगनेंसी के आहार में हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गाजर, शकरकंद, टमाटर, पनीर, टोफू, और अन्य पौष्टिक सब्जियाँ शामिल करने का प्रयास करें, ताकि इन्हें रोटी और पराठे के साथ साइड डिश के रूप में खाया जा सके।

द बॉटम लाइन

प्रेगनेंसी के दूसरे तिमाही (सेकंड ट्राइमिस्टर) में अब आप अपने बच्चे के साथ जुड़ाव महसूस कर सकती हैं, क्योंकि वो अब आपकी आवाज़ सुन सकता है। कभी-कभी जंक फ़ूड की तलब होना ठीक है, लेकिन सुनिश्चित करें कि आप चौथे महीने के स्वस्थ आहार(डाइट चार्ट) का पालन करके सभी ज़रूरी पोषक तत्व ले रही हैं।

Teddyy Diaper Products Teddyy Diaper Products

Teddyy Diaper Teddyy Diaper