3 महीने की प्रेगनेंसी: शिशु के विकास और आपकी देखभाल के टिप्स
  • Home
  • Blog
  • 3 महीने की प्रेगनेंट महिला (गर्भवती) लिए अंतिम गाइड: लक्षण, भ्रूण विकास, और आहार चार्ट

3 महीने की प्रेगनेंट महिला (गर्भवती) लिए अंतिम गाइड: लक्षण, भ्रूण विकास, और आहार चार्ट

3 months pregnant
By Teddyy 17 Aug 2024
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 4]

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) के तीसरे महीने में, पहली तिमाही (फर्स्ट ट्राइमेस्टर) खत्म होने पर आप जितना रोमांच महसूस करेंगी, शायद ही इसके बराबर और कुछ हो। आपका शरीर तेजी से आपके बढ़ते हुए बच्चे के मुताबिक खुद को ढाल रहा होता है। इस चरण में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं।

प्रेगनेंसी के इस खास पड़ाव के बारे में अगर आप जानना चाहती हैं कि आपको क्या अनुभव हो सकता है, तो चिंता न करें! हमने इस चरण की तैयारी के लिए सारी ज़रूरी जानकारियां जुटा ली हैं।

3 महीने की प्रेगनेंसी में क्या होता है?

प्रेगनेंसी एक यात्रा है जिसमें कई उतार-चढ़ाव होते हैं – सचमुच! ऐसा इसलिए है क्योंकि 3 महीने की प्रेगनेंसी में आपके हार्मोन का स्तर बदल रहा होता है ताकि आपके बढ़ते बच्चे की देखभाल की जा सके।

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में सबसे अच्छी चीजों में से एक है वो खूबसूरत प्रेगनेंसी ग्लो! और ये चमक सिर्फ माँ बनने वाली खुशी की वजह से नहीं होती है! आपके शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे हार्मोन बढ़ने से आपकी त्वचा की सेहत बेहतर हो जाती है।

इसके साथ ही, आप जल्द ही बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नज़र आ सकती हैं। प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों तक, आपके पेट का आकार बदलना शुरू हो जाता है। हालॉंकि शुरुआत में ये दिखाई नहीं देता, लेकिन आप इस बदलाव को पेट में कुछ गैस जमा होने या पेट के निचले हिस्से के आसपास हल्की जकड़न के रूप में महसूस कर सकती हैं।

आखिर में, यही वो समय होता है जब अजीबो-गरीब खाने की चीज़ों की तलब सबसे ज़्यादा रहती है। तो अगर आपको खाने का मन हो तो परेशानी की बात नहीं है।

प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला को अलग-अलग चीज़ें खाने की तलब हो सकती है। इनके बारे में ज़्यादा जानने के लिए आप ये ब्लॉग पोस्ट पढ़ सकती हैं। (you can read this blog post)

तीसरे महीने में प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) के लक्षण

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) के 3 महीने में, आपको नीचे बताए गए कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है:

  1. मतली और उल्टी (सुबह की बीमारी)
  2. एसिडिटी और सीने में जलन
  3. चक्कर आना और थकान होना
  4. स्तन में कोमलता, सूजन और खुजली होना
  5. मिल्की व्हाइट वजाइनल डिस्चार्ज (दूधिया सफेद योनि स्राव)

ध्यान दें कि ये लक्षण पूरी तरह से सामान्य हैं, लेकिन हम यह सुझाव देंगे कि योनि से होने वाले डिस्चार्ज पर ध्यान दें। पहली तिमाही में हल्का रक्तस्राव आम बात है, लेकिन अगर बहुत अधिक खून आए तो यह चिंता का विषय हो सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान स्वस्थ योनि स्राव (वजाइनल डिस्चार्ज) कैसा होता है? इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप ये भी पढ़ सकती हैं। (you can refer to this guide)

Our Products

Teddy Easy

Teddyy Easy Diaper Pants

BUY NOW
Teddy Easy

Teddyy Super Tape Diapers

BUY NOW
Teddyy Easy

Teddyy Premium Diaper Pants

BUY NOW

Our Products

3 महीने का बच्चा पेट में कैसा होता है?

प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में आपका क्या अनुभव रहता है, ये तो हमने जान लिया। अब बात करते हैं आपके बच्चे की!

मेडिकल टर्म्स (चिकित्सीय भाषा) में कहें तो आपका बच्चा अब 3 महीने का भ्रूण बन चुका है। इसका मतलब है कि आपके बच्चे के शरीर की बुनियादी संरचना बनकर तैयार हो चुकी है। इस चरण से आगे, ये सिर्फ विकास और वृद्धि का सफर है, जब तक आपका बच्चा आपके सामने आने के लिए तैयार नहीं हो जाता!

जब आप 3 महीने की प्रेगनेंसी में डॉक्टर के पास अल्ट्रासाउंड के लिए जाए, तो यहाँ कुछ रोमांचक माइलस्टोंस (उपलब्धिया) हैं, जिनकी आप उम्मीद कर सकती हैं:

  1. आकार और वजन

इस चरण में, आपके बच्चे का आकार उनके सिर से लेकर नितंब तक (Crown-Rump Length या CRL) मापा जाता है। 3 महीने के भ्रूण के लिए, यह 7.6-10 सेंटीमीटर होना चाहिए, और वजन लगभग 2.8 ग्राम होता है।

  1. दिल की धड़कन

पहली तिमाही (फर्स्ट ट्राइमेस्टर) खत्म होते समय आपके बच्चे के विभिन्न अंग तंत्रों का विकास होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है, जिसमें दिल भी शामिल है। इसका मतलब है कि डॉक्टर के पास जाने पर आप आखिरकार अपने बच्चे की धड़कन सुन सकती हैं। यह माता-पिता के लिए एक बहुत ही भावुक अनुभव होता है।

  1. चेहरे की विशेषताएँ

पहली तिमाही (फर्स्ट ट्राइमेस्टर) खत्म होते-होते, आपका लाडला आखिरकार चेहरे की बनावट (फेशियल फीचर्स) को विकसित कर रहा होता है। हालाँकि अभी अल्ट्रासाउंड में इन्हें साफ देखने में वक्त लगेगा, लेकिन डॉक्टर शायद आपको उनके प्यारे से होठों और नन्हीं सी नाक के कुछ हल्के संकेत दिखा सकें।

3 महीने की प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए? (आहार चार्ट)

अब सब कुछ कवर कर लिया गया है, तो आप सोच सकती हैं कि स्वस्थ और संतुलित भोजन करना कितना ज़रूरी है ताकि आपके बच्चे की ग्रोथ हो सके। आपकी मदद के लिए, यहाँ एक सरल और आसान आहार चार्ट है, जिसे आप फॉलो कर सकती हैं:

पोषण की आवश्यकता आपको पोषण की आवश्यकता क्यों है? सर्वोत्तम भोजन स्रोत
कार्बोहाइड्रेटस ये आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं ताकि यह आपके बच्चे का अच्छे से पोषण कर सके। साबुत अनाज, दाल, रोटी, चावल, पास्ता इत्यादि .
प्रोटीन ये वे बिल्डिंग ब्लॉक्स हैं जो आपके बच्चे को बढ़ने में मदद करते हैं। दाल, बीन्स, नट्स, लीन मीट, डेयरी (दूध, पनीर, घी) आदि।
फैट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे फैट आपके बच्चे की आंखों और मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं। मछली, अंडे, सोयाबीन, अखरोट इत्यादि।
फाइबर ये आपके पाचन पर गर्भावस्था से संबंधित प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं। फल (जैसे अमरूद, सेब, आदि)

सब्जियाँ (जैसे ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, गाजर, आदि)

विटामिन और मिनरल्स बी6 और बी9 (फोलेट) जैसे विटामिन आपके बच्चे के विकास में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। खट्टे फल (संतरा, मौसमी, आदि), लीन मीट, हरी पत्तेदार सब्जियाँ

 निष्कर्ष

प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) के 3 महीने पूरे होना एक बहुत ही शानदार उपलब्धि है, जिसके लिए आपको बधाई! अब तक, आपके शरीर में हो रहे कई तरह के बदलावों से आप जूझ चुकी हैं। भरपूर आराम करें, अच्छा खाएं और आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं!

Teddyy Diaper Products Teddyy Diaper Products

Teddyy Diaper Teddyy Diaper