सी सेक्शन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय
  • Home
  • Blog
  • सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय
By Teddyy 6 Aug 2024
Click to rate this post!
[Total: 1 Average: 5]

एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा, जब वो पहली बार मां बनती है और अपनी संतान को अपनी गोद में लेती है। इस लम्हे के बाद एक मां की पूरी जिंदगी उसके बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। और इसी वजह से कई बार वो खुद पर ध्यान नहीं दे पाती और इसी कारण डिलीवरी के बाद पेट निकलना एक सामान्य बात है। आइए जानते हैं डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय।

डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के कारण

डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के अनेक कारण हैं,

  1. प्रेगनेंसी के वक्त महिलाओं के यूटरस का साइज काफ़ी बढ़ जाता है, जो कि डिलीवरी के बाद भी बढ़ा हुआ ही रहता है। इसी वजह से पेट निकला हुआ दिखाई पड़ता है।
  2. प्रेगनेंसी के दौरान बढ़े हुए पेट की वजह से भी चर्बी जमा हो जाती है।
  3. नींद पूरी ना होना एक दूसरा कारण है जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद आम है।
  4. नींद ना पूरी होने की वजह से क्रेविंग्स बढ़ने की संभावना रहती है, जिसकी वजह से अक्सर भूख से ज्यादा खा लेने से वजन और बढ़ जाता है।

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय

डिलीवरी के बाद पेट निकलना एक सामान्य समस्या है, और कई बार इसके बाद महिलाएं एक्सरसाइज स्थिति में नहीं होती। आइए जानते हैं बिना एक्सरसाइज के डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय

  1. बेबी को ब्रेस्ट फीड करवाना

आजकल कई बार जॉब की या अन्य वजहों से महिलाएं बच्चे को स्तनपान करवाना जल्दी छोड़ देती हैं। पर डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय में एक सबसे अच्छा उपाय है ब्रेस्ट फीड करवाना। सी- सेक्शन के बाद 6 महीने तक बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाने की सलाह दी जाती है। इससे पेट के आसपास की चर्बी कम होती है, कैलोरी बर्न होती है, और साथ ही ऑक्सीटोसिन हार्मोन भी रिलीज़ होता है जिसकी वजह से पेट कम होने लगता है।

ये भी पढ़ें  – स्तनपान के फायदे माँ और बच्चे के लिए

  1. मेथी वाला पानी

डिलीवरी में ऑपरेशन के बाद पेट कम करने का उपाय है मेथी वाला पानी। मेथी के बीज में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे पाचन मज़बूत होता है। ये हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मदद करता है, जिससे पेट कम करने में मदद मिलती है। मेथी के बीज के अन्य फायदे भी हैं, जैसे कि शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज़ होता है।

  1. गर्म पानी पिएं

डिलीवरी के 6 महीने तक मां बनी महिला को गर्म या गुनगुने पानी की सलाह दी जाती है। इससे पेट की चर्बी कम होती है और शरीर का फैट आसानी से निकल जाता है।

  1. ग्रीन टी

ग्रीन टी को पेट कम करने का एक अच्छा उपाय माना गया है। ये डिलीवरी के बाद के पेट को कम करने में भी फायदेमंद है।

  1. अजवाइन का पानी

सुबह खाली पेट या खाना खाने के बाद, अजवाइन का पानी वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है।

  1. लौकी का जूस

लौकी के जूस का सेवन भी वजन घटाने में काफी फायदेमंद माना गया है। डिलीवरी के बाद ये पेट कम करने में काफी मदद कर सकता है।

  1. मालिश करवाएं

अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर सकती तो भी मालिश ज़रूर करवाएं। ये डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय ना सिर्फ आपके शरीर को रिकवर करने में मदद करता है, बल्कि इससे पेट भी कम होने लगता है।

  1. टहलना शुरू करें

रोज़ टहलना ना सिर्फ शरीर के लिए अच्छा होता है, बल्कि ये सी सेक्शन की डिलीवरी के बाद पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर पे दबाव डालकर कैलोरी बर्न करता है। डिलीवरी के बाद हफ्ते में 3 से 4 बार टहलें।

  1. हेल्थी डाइट लें

डिलीवरी के बाद एक स्त्री का शरीर काफी कमज़ोर हो जाता है, खासकर के ऑपरेशन के बाद।  ब्रेस्ट फीडिंग में भी महिलाओं को एनर्जी की ज़रुरत होती है। ऐसे में ऑपरेशन के बाद पेट कम करने का उपाय है – एक हेल्थी डाइट मेंटेन करना। फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन से भरे पदार्थ खाएं, और अधिक मीठा, तला हुआ, या फैट वाले भोजन से दूर रहें।

डिलीवरी के बाद पेट कम करने की एक्सरसाइज

एक्सरसाइज डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है। पर ध्यान रहें कि कम से कम डिलीवरी के 15 दिन या जब तक घाव भर नहीं जाते आप एक्सरसाइज ना करें। कुछ एक्सरसाइज आप डिलीवरी के बाद अपना सकती हैं जैसे –

  1. वॉकिंग – चलना या टहलना डिलीवरी के बाद पेट कम करने में मदद करता है। नई मां के लिए ये एक आसान और सुरक्षित उपाय है, और साथ ही ये असरदार है।
  2. स्कॉट्स (sqauts) – स्कॉट्स से पेट और थाईज का फैट बर्न होता है, जो कि डिलीवरी के बाद फायदेमंद माना जाता है।
  3. बाइसाइकिल क्रंचेज – ये एक्सरसाइज पेट कम करने के साथ ही एब्डॉमिनल मसल्स को भी टोंड करने के लिए मदद करेगा। लेकिन ध्यान रहें कि आप इस एक्सरसाइज को सही तरीके से कर रही हैं।
  4. प्लांक्स – इस एक्सरसाइज से ना सिर्फ आपका वजन तेज़ी से कम होगा, बल्कि ये मसल्स को भी मज़बूत करता है।

(ध्यान रहें, ये सारी एक्सरसाइज सिर्फ सलाह के तौर पर दी गई है, अगर किसी भी एक्सरसाइज से आपको परेशानी हो तो उसे ना करें। हमेशा डॉक्टर के द्वारा सुझाई गई एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर उपाय है।)

Our Products

Teddy Easy

Teddyy Easy Diaper Pants

BUY NOW
Teddy Easy

Teddyy Super Tape Diapers

BUY NOW
Teddyy Easy

Teddyy Premium Diaper Pants

BUY NOW

Our Products

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए एक सही और हेल्दी डाइट लेना बहुत ज़रूरी है। आप ज्यादा से ज्यादा फल, हरी सब्जियां, लीन प्रोटीन, विटामिन, और फाइबर वाले फूड खाएं। साथ ही आप अधिक मीठा, अधिक तीखा, सैचुरेटेड फैट, तले हुए और घी, मक्खन जैसे पदार्थों से दूरी बनाएं रखें।

ये पढ़ें  – सी सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

सिजेरियन के बाद एब्‍डोमिनल बाइंडिंग

एक अनोखा पर सटीक डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है, एब्डॉमिनल बेल्ट। ये बेल्ट पेट को बांधकर रखने में मदद करता है जिसकी वजह से डिलीवरी के बाद पेट कम होने लगता है। एक मलमल के कपड़े से भी पेट को बांध कर रखा जा सकता है। स्टिच्स ठीक होने के बाद करने वाली इस प्रक्रिया को टमी बाइंडिंग भी कहते हैं। ये प्रकिया पेट को लटकने से बचाती है, जिसे पौराणिक नुस्खा माना गया है।

एक माँ नए शिशु की देखभाल को लेकर बहुत चिंतित रहती है। ऐसे में वो एक अच्छे डायपर की तलाश में ज़रूर रहती है। इस ख़ोज को ख़त्म करते हुए आपके लिए पेश है – Teddy diapers.ये आपके बेबी को रैश, गीलापन और खुजली से बचाते हैं और लम्बे समय तक सूखा रखता है। सूखेपन के वजह से बेबी की नींद भी पूरी होती है और बेबी के सोने से आपकी भी नींद पूरी हो जाती है। अलग-अलग साइज में उपलब्ध ये डायपर हर बच्चे के लिए परफेक्ट है।

Teddyy Diaper Products Teddyy Diaper Products

सी सेक्शन के बाद लटके हुए पेट से कैसे छुटकारा पाएं?

स्टिचेज ठीक होने के बाद लटके हुए पेट से छुटकारा पाने के लिए एक सटीक उपाय है एब्डॉमिनल बेल्ट।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय?

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय है, लौकी का जूस, अजवाइन का पानी, ग्रीन टी, मेथी वाला पानी, हेल्थी डाइट, मालिश, और कुछ चुनिंदा एक्सरसाइज।

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए जिससे पेट कम हो जाए?

ऑपरेशन के बाद पेट कम करने का उपाय  है एक हेल्थी डाइट, जिसमें विटामिन, प्रोटीन, और फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। अधिक मीठा, अधिक तीखा, सैचुरेटेड फैट, तले हुए, और घी, मक्खन जैसे पदार्थों को ना खाएं।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कितने दिन तक गर्म पानी पीना चाहिए?

डिलीवरी के बाद कम से कम 6 महीने तक गर्म पानी का सेवन स्वास्थ के लिए अच्छा होता है।

डिलीवरी के कितने दिन बाद पेट कम होता है?

डिलीवरी के बाद पेट कितने दिनों में कम होगा इसकी कोई निश्चित अवधि नहीं है, हालांकि सही डाइट, एक्सरसाइज, और उपायों से आप 6 महीने में भी पेट कम कर सकती हैं।

Teddyy Diaper Teddyy Diaper