facebook pixel प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
  • Home
  • Blog
  • प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

| Last Updated: March 15, 2026

snuggy blog 55
WHO Certified
GMP Certified
Trusted by 5M+ Families
20+ Years Expertise

प्रेगनेंसी का सफर शुरू होते ही सुबह की नींद और चाय से भी ज्यादा जरूरी हो जाता है आपका सुबह का नाश्ता! सुबह का हेल्दी ब्रेकफास्ट ना सिर्फ आपको एनर्जी दे सकता है बल्कि आपके लिटल रॉकस्टार के डेवलपमेंट में भी हेल्प कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि क्यों है ब्रेकफास्ट प्रेगनेंसी का सुपर फ्यूल और प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

Key Takeaways

  • अगर आप सोच रही हैं कि प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? तो चिंता मत कीजिए, हम बताते हैं!.
  • जब आप प्रेगनेंट होती हैं, तो उस समय न सिर्फ आपकी दिनचर्या बदलती है, बल्कि आपके स्वास्थ्य में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में आलस्य और कमजोरी महसूस होना आम बात है। और अगर इसी बीच सुबह ऑफिस जाना हो, तो? तब यह सवाल ज़रूर आपके मन में आता होगा कि — प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए?.
  • सुबह एकदम अच्छा ब्रेकफास्ट करने से एनर्जी मिलती है, जो आपके लिए और बेबी — दोनों के लिए बेहतर है। अगर आपको नहीं मालूम कि प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए, तो कोई बात नहीं… हम हैं ना आपकी पर्सनल गाइड! ये रहे कुछ ऑप्शन्स, जो आप खाली पेट भी खा सकती हैं:.
  • खाना तो जरूरी है, पर कुछ चीजें खाली पेट खाने से प्रेग्नेंसी में दिक्कत हो सकती है, जिनसे बचना चाहिए।.
  • तो प्रेगनेंसी में सुबह उठकर क्या खाना चाहिए कि सब सही रहे! इसके लिए जरूरी है अच्छा ब्रेकफास्ट और इस ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और हेल्दी फैट्स का कॉम्बीनेशन होना चाहिए। आपके लिए अच्छे ऑप्शंस:.

What Is प्रेगनेंसी के दौरान खान-पान की देखभाल?

अगर आप सोच रही हैं कि प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? तो चिंता मत कीजिए, हम बताते हैं!

प्रेगनेंसी में शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसलिए, ज़रूरी है कि आप ऐसी चीजें खाएं जो न्यूट्रिशनल एलिमेंट्स (पोषक तत्व) से भरपूर हो। ये न्यूट्रिशनल एलिमेंट्स न सिर्फ आपको हेल्दी रखेंगे, बल्कि आपके बेबी के डेवलपमेंट में भी मदद करेंगे।

हेल्दी खाना न सिर्फ आपको एनर्जेटिक रखेगा बल्कि आपके बेबी को भी वो सारी चीजें देगा जो उसे मजबूत बनने के लिए चाहिए।

What Is प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए?

जब आप प्रेगनेंट होती हैं, तो उस समय न सिर्फ आपकी दिनचर्या बदलती है, बल्कि आपके स्वास्थ्य में भी कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसे में आलस्य और कमजोरी महसूस होना आम बात है। और अगर इसी बीच सुबह ऑफिस जाना हो, तो? तब यह सवाल ज़रूर आपके मन में आता होगा कि — प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए?

डॉक्टर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, प्रेगनेंट महिलाओं को सुबह जल्दी उठने की आदत बनानी चाहिए। आदर्श रूप से सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे के बीच उठना शरीर और मन के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इसकी वजह यह है कि इस समय हवा शुद्ध होती है, वातावरण शांत होता है और इसका आपके शरीर व मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब आप जल्दी उठती हैं, तो आपके पास इतना समय होता है कि आप हल्की एक्सरसाइज़ या फिर प्रेगनेंसी-फ्रेंडली व्यायाम कर सकें। इससे आपकी डिलीवरी भी आसान हो सकती है। साथ ही, यदि आप सही समय पर नाश्ता और दवाइयाँ लेती हैं, तो आपके दिन की शुरुआत भी बेहतर तरीके से होती है।

प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि महिला रात में कितने बजे सोती है। कारण यह है कि इस समय आपके शरीर को पूरा आराम चाहिए, और यदि वह आराम न मिल पाए, तो इसका असर आपके और आपके बेबी — दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि आप रोज़ाना 7 से 9 घंटे की नींद लें। अगर रात को जल्दी सो रही हैं, तभी सुबह जल्दी उठें।

ध्यान रखें, प्रेगनेंसी के दौरान सबसे ज़रूरी है कि महिला एक नियमित, आरामदायक और स्वास्थ्यवर्धक दिनचर्या बनाए रखे, जिसमें नींद, भोजन और व्यायाम का संतुलन हो। एक स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने के लिए सुबह जल्दी उठना इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि अधिक देर तक सोने से आपको थकान, शरीर में भारीपन और कमर में दर्द जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। यही कारण है कि सुबह उठकर हल्के व्यायाम और पौष्टिक नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत करने से आपको ताजगी और स्फूर्ति का एहसास होता है, जो आपके लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: गर्भवती महिला के लिए भोजन चार्ट

What Is प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? (Pregnancy me khali pet kya khaye)?

सुबह एकदम अच्छा ब्रेकफास्ट करने से एनर्जी मिलती है, जो आपके लिए और बेबी — दोनों के लिए बेहतर है। अगर आपको नहीं मालूम कि प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए, तो कोई बात नहीं… हम हैं ना आपकी पर्सनल गाइड! ये रहे कुछ ऑप्शन्स, जो आप खाली पेट भी खा सकती हैं:

  1. केला: पोटेशियम के पावरहाउस – केले ब्लड प्रेशर को ठीक रखते हैं और डाइजेशन भी अच्छा करते हैं।
  2. अदरक: मॉर्निंग सिकनेस की प्रॉब्लम है, तो अदरक की नेचुरल एंटी-इन्फ्लेमेटरी पॉवर आपको फ्रेश रखेगी।
  3. ओटमील: फाइबर का खजाना ओटमील कब्ज को दूर रखता है और डाइजेशन भी स्मूथ बनाता है।
  4. दही: कैल्शियम, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का ट्रिपल डोज! दही हेल्दी बॉन्स और गट दोनों के लिए बेहतरीन है।
  5. अखरोट: ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरे अखरोट बेबी के ब्रेन डेवलपमेंट और हार्ट हेल्थ में जरूरी रोल निभाते हैं।

What Is प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए? (pregnancy me kya nahi khana chahiye)?

खाना तो जरूरी है, पर कुछ चीजें खाली पेट खाने से प्रेग्नेंसी में दिक्कत हो सकती है, जिनसे बचना चाहिए।

  1. स्पाइसी या फ्राइड फूड: तीखी और तली हुई चीजें पेट में जलन, मिचली, या पेट खराब कर सकती हैं।
  2. खट्टे फल: खाली पेट संतरा, नींबू, या ग्रेपफ्रूट जैसे खट्टे फल खाने से सीने में जलन हो सकती है।
  3. कैफीन: कैफीन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और दिल की धड़कन बढ़ सकती है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ठीक नहीं है।
  4. कच्चा या अधपका मीट: कच्चा या अधपका मीट खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है, जो आपके और आपके बेबी के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

What Is प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए? (pregnancy me subah kya khana chahiye)?

तो प्रेगनेंसी में सुबह उठकर क्या खाना चाहिए कि सब सही रहे! इसके लिए जरूरी है अच्छा ब्रेकफास्ट और इस ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और हेल्दी फैट्स का कॉम्बीनेशन होना चाहिए। आपके लिए अच्छे ऑप्शंस:

  1. पोहा: सब्जियों के साथ बना पोहा एक हेल्दी और पौष्टिक नाश्ता है।
  2. दूध: एक गिलास दूध आपके शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन देगा।
  3. उपमा: रवा और सब्जियों से बना उपमा एक स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता है।
  4. अंडे: उबले हुए अंडे या ऑमलेट प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं।
  5. इडली और सांभर: इडली एक हल्का और पौष्टिक नाश्ता है जो दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है।
  6. दही: दही डाईजेशन के लिए अच्छा होता है और इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं जो आपके हेल्थ के लिए अच्छे हैं।
  7. फल: मौसमी फलों का सेवन न्यूट्रिशन का अच्छा सोर्स होता है। आप सेब और केले जैसे फलों को नाश्ते में शामिल कर सकती हैं।

What Is प्रेगनेंसी में खाली पेट खाने के नुकसान?

प्रेग्नेंसी में खाली पेट खाने से ये दिक्कतें हो सकती हैं:

  1. मॉर्निंग सिकनेस और मिचली
  2. चक्कर आना और घबराहट
  3. थकान और कमजोरी
  4. ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव

What Is पते की बात?

तो अब आपको पता है कि प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए? एक हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। सुबह के खाने में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को शामिल करके आप अपने हेल्थ कप बेहतर बना सकती हैं। इससे न सिर्फ आपकी प्रेगनेंसी अच्छी कटेगी, बल्कि आने वाला बेबी भी हेल्दी बनेगा।

आने वाले मेहमान की तैयारी के लिए आप Teddy डायपर्स यूज़ कर सकती हैं, क्योंकि टेडी सिर्फ बेबी हाइजीन प्रोडक्ट्स ही नहीं बनाता बल्कि मॉम की जर्नी को समझने के साथ-साथ आपके बच्चे की सुरक्षा के महत्व को भी समझता है और उनके साहस को सलाम करता है। टेडी के बेस्ट डायपर्स आपके बेबी को ड्राय, रैश फ्री और खुश रखता है। एक खुश बेबी अच्छी नींद सोता है और स्वस्थ रहता है जिससे उसकी मम्मा को अपने लिए भी टाइम मिलता है, और वो भी खुश और स्वस्थ रहती है। Teddy के ब्लॉग्स से जुड़े रहें ताकि आपको ऐसी जानकारियाँ मिलती रहें।

यह भी पढ़ें: सी सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

अधिक जानकारी के लिए World Health Organization पर जाएं। जानिए प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए।


References & Sources

  1. World Health Organization (WHO). Maternal and Newborn Health. who.int
  2. Indian Council of Medical Research (ICMR). National Guidelines for Maternal Care. icmr.gov.in
  3. National Library of Medicine. Diaper Dermatitis. pubmed.ncbi.nlm.nih.gov
  4. National Institute of Nutrition (NIN). Dietary Guidelines for Indians. nin.res.in
A
Written by Aakash
Baby Care Content Specialist at Teddyy Diapers | Backed by Nobel Hygiene Pvt Ltd (WHO & GMP Certified) with 20+ years of expertise in infant care and hygiene products. Our content is reviewed by pediatric and parenting specialists.

Faq's

1. प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए?

प्रेगनेंसी में 7-9 घंटे की नींद जरूरी होती है। यह आपकी नींद की ज़रूरत, रूटीन और फिज़िकल ऐक्टिविटी पर भी निर्भर करता है। कुछ महिलाएं 6 बजे उठकर भी फ्रेश महसूस कर सकती हैं, जबकि कुछ को 8 बजे या थोड़ा देर से उठना बेहतर लग सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अच्छी नींद लें और दिन भर एनर्जेटिक फ़ील करें।

2. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

खाली पेट केला, अदरक, ओटमील, दही या अखरोट खाना अच्छा है।

3. प्रेगनेंट महिला को दोपहर में क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंट महिला क्रैविंग्स को कम करने और भूख को मिटाने के लिए फलों, मेवों या मुट्ठी भर मेवे जैसे अच्छे स्नैक्स खा सकती हैं।

4. प्रेगनेंसी में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

व्होल ग्रैन्स, लीन प्रोटीन और विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों से भरपूर बैलेन्स्ड डाइट लेना बेहतर है।

5. प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?

केला एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हेल्दी डाईजेशन में मदद करता है।

6. प्रेगनेंसी में कौन सा dry फ्रूट नहीं खाना चाहिए?

यह जानना बहुत ज़रूरी है क्योंकि भोजन आपके और आपके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम है। इसलिए बेहतर होगा कि आप अखरोट और काजू जैसे ड्राय फ्रूट्स का सेवन कम करें, क्योंकि इससे न केवल एलर्जी हो सकती है, बल्कि आपका वज़न भी बढ़ सकता है। इसके अलावा, कच्चे या नमकीन बादाम का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।

7. प्रेगनेंसी में खजूर खाने के नुकसान?

खजूर बेशक न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। ज़्यादा खजूर खाने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे गर्भाशय में संकुचन (contractions) की संभावना बढ़ सकती है, खासकर तीसरे ट्राइमेस्टर में। इसके अलावा, खजूर एक नैचुरल स्वीटनर है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

8. प्रेगनेंसी में केला खाने के फायदे?

केला प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बहुत बेहतर फल है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है, जो मसल्स स्पैज़म को कम करता है। इसके साथ ही, इसमें होते हैं फाइबर, जो खाना पचाने में मदद करते हैं, जिससे न्यूट्रिएंट्स बेहतर अवशोषित (absorb) हो पाते हैं। इसके अलावा, यह मॉर्निंग सिकनेस से आराम दिलाता है।

Our Products

Teddy Easy

Teddyy Easy Diaper Pants

BUY NOW
Teddy Easy

Teddyy Easy Tape Diapers

BUY NOW
Teddyy Easy

Teddyy Premium Diaper Pants

BUY NOW

Our Products

5 Road Tripping Essentials for a Safe Ride with Baby
« Previous Post 5 Road Tripping Essentials for a Safe Ride with Baby
Next Post » सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय (C Section Delivery Ke Baad Pet Kaise Kam Kare)
सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय (C Section Delivery Ke Baad Pet Kaise Kam Kare)