प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है और दर्द कब तक होता है
  • Home
  • Blog
  • प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है: कारण, समय और समाधान

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है: कारण, समय और समाधान

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है
By Teddyy 14 Oct 2024
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

प्रेगनेंसी में होने वाले शारीरिक बदलाव कई बार तकलीफदायक हो सकते हैं, जिससे आपको विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें से एक प्रमुख समस्या है पीरियड जैसा दर्द होना। जानना ज़रूरी है कि प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है, यह कब होता है, और इसके समाधान या उपाय क्या हो सकते हैं।

यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है ताकि आप सही तरीके से अपना ख्याल रख सकें और उचित उपचार प्राप्त कर सके। आइए, आज हम इस विषय पर विस्तार से चर्चा करें। साथ ही, यह भी समझें कि आपको डॉक्टर से कब मिलना चाहिए, ताकि आपको आवश्यक सहायता मिल सके।

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द क्यों होता है?

अगर आप इस बारे में परेशान हैं कि प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है और यह क्यों हो रहा है, तो आज हम आपको इसके कारण बताएंगे।

  1. प्रेगनेंसी के दौरान गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है, जिससे बच्चे को फैलने की जगह मिलती है। यह दर्द का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
  2. प्रेगनेंसी के दौरान आपके शरीर में प्रोजेस्टेरोन की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिससे मांसपेशियों में ढीलापन आ जाता है, और यह दर्द का एक कारण बनता है।
  3. जब आपके गर्भाशय का वज़न बढ़ता है, तो इससे आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है, जिसे राउंड लिगामेंट पेन कहते हैं। इसमें भी आपको पीरियड जैसा दर्द महसूस हो सकता है।
  4. प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में आपके ब्रेक्सटन हिक्स सिकुड़ने लगते हैं, जिसके कारण आपको पीरियड जैसा दर्द महसूस हो सकता है।

प्रेगनेंसी के किस चरण में होता है पीरियड जैसा दर्द?

चलिए, हम आपको यह भी बताते हैं कि प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द कब तक होता है, क्योंकि यह कई कारणों पर निर्भर करता है। आइए, हम इन सभी कारणों को विस्तार से समझते हैं।

  1. पहली तिमाही: जब आपके गर्भाशय में फीटस (foetus) इंपालंट होता है, तो उस समय आपको पीरियड जैसा दर्द महसूस होता है, ये प्रेगनेंसी के शुरुआत में होना आम बात है।
  2. तीसरी तिमाही: जैसे-जैसे डिलीवरी का समय नज़दीक आता है, वैसे-वैसे आपके यूटरस में डाइलेशन होना शुरू हो जाता है, जिससे आपको आपके यूटरस में पीरियड्स जैसा दर्द महसूस होगा।

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द क्यों होता है, यह शरीर की संरचना और मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करता है। इसलिए, यह दर्द सभी महिलाओं में एक ही समय पर नहीं होता।

Our Products

Teddy Easy

Teddyy Easy Diaper Pants

BUY NOW
Teddy Easy

Teddyy Super Tape Diapers

BUY NOW
Teddyy Easy

Teddyy Premium Diaper Pants

BUY NOW

Our Products

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसे दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड जैसा दर्द होना आम बात है, पर इसे पूरी तरह से नज़रअंदाज़ भी नहीं किया जा सकता। यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनसे आपको राहत मिल सकती है:

  1. अगर आपको दर्द हो रहा है, तो यह ज़रूरी है कि आप सही पोस्चर बनाए रखें। सोते समय अपने सर के नीचे तकिया रखें, इससे आपकी पीठ को आराम मिलेगा।
  2. अगर आप हल्की एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे अपने पेल्विक एरिया में सूजन कम होती है और लचीलापन आता है, जिससे आराम मिलेगा।
  3. अगर आप गर्म पानी से नहाती हैं, तो आपको दर्द में बहुत ज़्यादा आराम मिलेगा। इससे आपको रात में अच्छी नींद भी आएगी।
  4. प्रेगनेंसी में अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रही हैं, तो आपको पेट में दर्द महसूस होगा।
  5. नियमित रूप से हॉट वॉटर बैग्स का प्रयोग करें। इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा और दर्द कम होगा।

प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है? प्रेगनेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना कोई गंभीर समामस्या नहीं है, इस दर्द का कारण आपके गर्भाशय में खिंचाव होने और इसका आकार बढ़ने के कारण होता है। इसका प्रमुख कारण राउंड लिगामेंट में खिंचाव होता है, जो आपके गर्भाशय को सहारा देने का काम करते हैं। इसके अलावा अन्य परेशानियां जैसे गैस, कब्ज़, या पाचन समास्याओं की वजह से भी आपको प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होता है।

डॉक्टर से कब मिलना जरूरी है?

यूँ तो प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है, इसके बारे में अब आप जान गईं हैं। यह सामान्य बात है, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसे नज़रअंदाज़ करना आपके लिए उचित नहीं होगा। आइए जानते हैं आपको क्या परेशानियां हो सकती हैं:

  1. अगर आपको लगातार और गंभीर दर्द हो रहा है, तो यह गर्भपात का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  2. अगर आपके पेट में दर्द के साथ-साथ खून भी आ रहा है, तो यह गर्भपात या गर्भाशय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है।
  3. अगर आपको पेट में दर्द के साथ-साथ चक्कर और सर दर्द भी हो रहा है तो यह हाई ब्लड प्रेशर या प्रीक्लेम्प्सियाकी समस्या के कारण हो सकता है।
  4. अगर आपको पेट में दर्द हो रहा है और साथ में पानी की थैली फट जाती है, तो यह संकेत है कि आपका शरीर डिलीवरी के लिए तैयार हो रहा है।

निष्कर्ष

जैसा कि आप जानती हैं कि प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द क्यों होता है, आपको इसके लिए घरेलू उपचार के साथ-साथ डॉक्टर से भी संपर्क करना चाहिए। अगर आप सही समय पर सावधानी बरतेंगी, तो आप बड़ी समस्या से बच सकती हैं। साथ ही, अपने बच्चे की देखभाल के लिए सही उत्पाद का चुनाव करना न भूलें। Teddyy Easy Diaper Pants का चयन करें, जो आपके बच्चे के लिए आराम और सुरक्षा दोनों प्रदान करते हैं।

Teddyy Diaper Products Teddyy Diaper Products

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द कब तक होता है?

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द आपको पहली तिमाही और तीसरी तिमाही में होता है।

क्या प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना ठीक है?

अगर आपको ब्लीडिंग या बहुत तेज दर्द नहीं हो रहा है तो यह कोई बड़ी समस्या नहीं है।

प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द क्यों होता है?

प्रेगनेंसी में कमर में दर्द हार्मोनल बदलाव, गर्भाशय का बढ़ता आकार और शरीर के वजन में बढ़ोतरी के कारण हो सकता है।

Teddyy Diaper Teddyy Diaper