प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है: कारण, समय और समाधान
By Teddyy Editorial Team | Last Updated: April 9, 2026
गर्भावस्था में पीरियड जैसा दर्द होना कई महिलाओं को चिंतित करता है। यह दर्द कभी सामान्य होता है और कभी किसी गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। इस लेख में हम इसके कारण, समय और समाधान विस्तार से समझेंगे।
प्रेगनेंसी में होने वाले शारीरिक बदलाव कई बार तकलीफदायक हो सकते हैं, जिससे आपको विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इनमें से एक प्रमुख समस्या है पीरियड जैसा दर्द होना। जानना ज़रूरी है कि प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है, यह कब होता है, और इसके समाधान या उपाय क्या हो सकते हैं।
यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है ताकि आप सही तरीके से अपना ख्याल रख सकें और उचित उपचार प्राप्त कर सके। आइए, आज हम इस विषय पर विस्तार से चर्चा करें। साथ ही, यह भी समझें कि आपको डॉक्टर से कब मिलना चाहिए, ताकि आपको आवश्यक सहायता मिल सके।
मुख्य बातें
- गर्भावस्था में पीरियड जैसा दर्द अक्सर गर्भाशय के फैलने, हार्मोनल बदलाव या राउंड लिगामेंट में खिंचाव के कारण होता है।
- पहली तिमाही में यह दर्द सबसे अधिक होता है क्योंकि इस समय शरीर में तेज़ी से बदलाव आते हैं।
- गर्म सिकाई, हल्की सैर, और आराम करना इस दर्द से राहत दिला सकता है।
- तेज़ दर्द के साथ ब्लीडिंग, बुखार या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा कमर दर्द क्यों होता है?
अगर आप इस बारे में परेशान हैं कि यह दर्द और यह क्यों हो रहा है, तो आज हम आपको इसके कारण बताएंगे। इस दर्द के कारण और लक्षण जानना जरूरी है ताकि आप समझ सकें कि यह सामान्य है या किसी जटिलता का संकेत है।
- प्रेगनेंसी के दौरान गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है, जिससे बच्चे को फैलने की जगह मिलती है। यह दर्द (दर्द) का एक प्रमुख कारण हो सकता है।
- प्रेगनेंसी के दौरान आपके शरीर में प्रोजेस्टेरोन की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जिससे मांसपेशियों में ढीलापन आ जाता है, और यह दर्द का एक कारण बनता है।
- जब आपके गर्भाशय का वज़न बढ़ता है, तो इससे आपके पेट के निचले हिस्से में दर्द होता है, जिसे राउंड लिगामेंट पेन कहते हैं। इसमें भी आपको पीरियड जैसा दर्द महसूस हो सकता है।
- प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में आपके ब्रेक्सटन हिक्स सिकुड़ने लगते हैं, जिसके कारण आपको पीरियड जैसा दर्द महसूस हो सकता है।
इन कारणों के अलावा, प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द के साथ-साथ कुछ महिलाओं को पीठ दर्द भी महसूस हो सकता है, जो आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान होता है।
अगर आपको प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द या पीठ दर्द महसूस हो रहा है, तो घबराएं नहीं, यह आमतौर पर सामान्य होता है।
प्रेगनेंसी के किस चरण में होता है पीरियड जैसा दर्द?
चलिए, हम आपको यह भी बताते हैं कि प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द कब तक होता है, क्योंकि यह कई कारणों पर निर्भर करता है। आइए, हम इन सभी कारणों को विस्तार से समझते हैं।
- पहली तिमाही: जब आपके गर्भाशय में फीटस (भ्रूण) इंपालंट होता है, तो उस समय आपको पीरियड जैसा दर्द महसूस होता है, ये प्रेगनेंसी के शुरुआत में होना आम बात है।
- दूसरी तिमाही: इस दौरान राउंड लिगामेंट में खिंचाव सबसे अधिक होता है। बढ़ता हुआ गर्भाशय और शरीर का बदलता संतुलन पेट के निचले हिस्से में दर्द और खिंचाव का कारण बनता है।
- तीसरी तिमाही: जैसे-जैसे डिलीवरी का समय नज़दीक आता है, वैसे-वैसे आपके यूटरस में डाइलेशन होना शुरू हो जाता है, जिससे आपको आपके यूटरस में पीरियड्स जैसा दर्द महसूस होगा। इस दौरान पीठ दर्द भी आमतौर पर अनुभव किया जाता है।
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द क्यों होता है, यह शरीर की संरचना और मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करता है। इसलिए, यह दर्द सभी महिलाओं में एक ही समय पर नहीं होता।
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसे दर्द से राहत पाने के घरेलू उपाय
बहुत सी महिलाएं पूछती हैं कि इस तरह का दर्द क्यों होता है और क्या यह सामान्य है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कई कारणों से हो सकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान पीरियड जैसा दर्द होना आम बात है, पर इसे पूरी तरह से नज़रअंदाज़ भी नहीं किया जा सकता। यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिनसे आपको राहत मिल सकती है। घरेलू उपचार के साथ-साथ अन्य उपचार विकल्प भी उपलब्ध हैं, जो दर्द से राहत दिला सकते हैं:
- अगर आपको दर्द हो रहा है, तो यह ज़रूरी है कि आप सही पोस्चर बनाए रखें। सोते समय अपने सर के नीचे तकिया रखें, इससे आपकी पीठ को आराम मिलेगा।
- अगर आप हल्की एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे अपने पेल्विक एरिया में सूजन कम होती है और लचीलापन आता है, जिससे आराम मिलेगा।
- अगर आप गर्म पानी से नहाती हैं, तो आपको दर्द में बहुत ज़्यादा आराम मिलेगा। इससे आपको रात में अच्छी नींद भी आएगी।
- प्रेगनेंसी में अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रही हैं, तो आपको पेट में दर्द महसूस होगा।
- नियमित रूप से हॉट वॉटर बैग्स का प्रयोग करें। इससे आपकी मांसपेशियों को आराम मिलेगा और दर्द कम होगा।
प्रेगनेंसी में पेट के निचले हिस्से में दर्द
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना क्या है? प्रेगनेंसी के दौरान पेट के निचले हिस्से में दर्द होना कोई गंभीर समस्या नहीं है, इस दर्द का कारण आपके गर्भाशय में खिंचाव होने और इसका आकार बढ़ने के कारण होता है। इसका प्रमुख कारण राउंड लिगामेंट में खिंचाव होता है, जो आपके गर्भाशय को सहारा देने का काम करते हैं। इसके अलावा अन्य परेशानियां जैसे गैस, कब्ज़, या पाचन समास्याओं की वजह से भी आपको प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होता है।
डॉक्टर से कब मिलना जरूरी है
अब आप इस स्थिति के बारे में विस्तार से जान गई हैं।्य बात है, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसे नज़रअंदाज़ करना आपके लिए उचित नहीं होगा। आइए जानते हैं आपको क्या परेशानियां हो सकती हैं:
- अगर आपको लगातार और गंभीर दर्द हो रहा है, तो यह गर्भपात का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
- अगर आपके पेट में दर्द के साथ-साथ खून भी आ रहा है, तो यह गर्भपात या गर्भाशय संबंधी समस्या का संकेत हो सकता है।
- अगर आपको पेट में दर्द के साथ-साथ चक्कर और सर दर्द भी हो रहा है तो यह हाई ब्लड प्रेशर या प्रीक्लेम्प्सिया की समस्या के कारण हो सकता है।
- अगर आपको पेट में दर्द हो रहा है और साथ में पानी की थैली फट जाती है, तो यह संकेत है कि आपका शरीर डिलीवरी के लिए तैयार हो रहा है।
निष्कर्ष
गर्भावस्था में पीरियड जैसा दर्द अक्सर सामान्य होता है, लेकिन इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। अगर दर्द तेज़ हो, ब्लीडिंग हो, या बुखार आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर सही कदम उठाना आपके और आपके शिशु दोनों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है।
संबंधित लेख
संदर्भ और स्रोत
- ACOG – Pregnancy Discomfort and Pain (acog.org)
- PubMed – Round Ligament Pain in Pregnancy, Chaudhry SR et al. (PMID: 30252281)
- WHO – Maternal and Newborn Health (who.int)
- ICMR – Guidelines for Pregnancy Care (icmr.nic.in)
- PubMed – Braxton Hicks Contractions, Raines DA et al. (PMID: 29262073)
You May Also Like
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द कब तक होता है?
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द आपको पहली तिमाही और तीसरी तिमाही में होता है।
क्या प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द होना ठीक है?
अगर आपको ब्लीडिंग या बहुत तेज दर्द नहीं हो रहा है तो यह कोई बड़ी समस्या नहीं है।
प्रेगनेंसी में पेट में दर्द क्यों होता है?
गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:
- यूटरस का फैलना
- गैस और कब्ज
- लिगामेंट में खिंचाव
- हार्मोनल बदलाव
- कभी-कभी भ्रूण की गति भी हल्का दर्द देती है
अगर दर्द हल्का और कभी-कभार होता है, तो यह सामान्य माना जाता है।
प्रेगनेंसी में पीरियड जैसा दर्द और ब्लीडिंग हो तो क्या करें?
अगर पीरियड जैसा दर्द और साथ में ब्लीडिंग हो रही है, तो यह एक गंभीर संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें। यह मिसकैरेज, एक्टॉपिक प्रेगनेंसी या प्लेसेंटा से जुड़ी किसी समस्या का लक्षण हो सकता है। बिना देरी के मेडिकल सलाह लेना ज़रूरी है।
प्रेगनेंसी के कौन से महीने में पीरियड जैसा दर्द होना खतरे की निशानी है?
अगर पहले तीन महीनों (फर्स्ट ट्राइमेस्टर) में पीरियड जैसा तेज़ दर्द हो और इसके साथ ब्लीडिंग, चक्कर या कमर में तेज़ दर्द भी हो, तो यह मिसकैरेज या एक्टॉपिक प्रेगनेंसी का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।




