facebook pixel सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के 10 घरेलू उपाय (2026)
  • Home
  • Blog
  • सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के 10 घरेलू उपाय (2026)

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के 10 घरेलू उपाय (2026)

| Last Updated: April 3, 2026

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज करती महिला
WHO-GMP CertifiedTrusted by 5M+ Families25+ Years ExpertiseFact Checked

एक महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा, जब वो पहली बार मां बनती है और अपनी संतान को अपनी गोद में लेती है। इस लम्हे के बाद एक मां की पूरी जिंदगी उसके बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। और इसी वजह से कई बार वो खुद पर ध्यान नहीं दे पाती और इसी कारण डिलीवरी के बाद पेट निकलना एक सामान्य बात है। आइए जानते हैं डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय।

updated c section delivery ke baad gharelu upay

Key Takeaways

About This TopicThis article is reviewed by baby care specialists at Teddyy Diapers, backed by Nobel Hygiene Pvt Ltd with over 20 years of expertise in infant hygiene products certified by WHO and GMP standards.
  • डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के अनेक कारण हैं,.
  • ऑपरेशन के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं:.
  • एक्सरसाइज डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है। पर ध्यान रहें कि कम से कम डिलीवरी के 15 दिन या जब तक घाव भर नहीं जाते आप एक्सरसाइज ना करें। कुछ एक्सरसाइज आप डिलीवरी के बाद अपना सकती हैं जैसे –.
  • क्या खाएँ: फल, हरी सब्ज़ियाँ, लीन प्रोटीन, हाई-फाइबर फूड्स क्या न खाएँ: ज्यादा मीठा, बहुत तीखा, तला-भुना, घी-मक्खन का ओवरडोज़ क्यों: हाइड्रेशन बढ़े, सूजन घटे, रिकवरी तेज़ हो।.

डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के कारण

डिलीवरी के बाद पेट बढ़ने के अनेक कारण हैं,

  1. प्रेगनेंसी के वक्त महिलाओं के यूटरस का साइज काफ़ी बढ़ जाता है, जो कि डिलीवरी के बाद भी बढ़ा हुआ ही रहता है। इसी वजह से पेट निकला हुआ दिखाई पड़ता है।
  2. प्रेगनेंसी के दौरान बढ़े हुए पेट की वजह से भी चर्बी जमा हो जाती है।
  3. नींद पूरी ना होना एक दूसरा कारण है जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है, जो कि प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद आम है।
  4. नींद ना पूरी होने की वजह से क्रेविंग्स बढ़ने की संभावना रहती है, जिसकी वजह से अक्सर भूख से ज्यादा खा लेने से वजन और बढ़ जाता है।

सिजेरियन ऑपरेशन के बाद पेट क्यों फूलता है

सर्जरी के बाद पेट फूलने के कई कारण हो सकते हैं:

  1. सर्जरी के कारण सूजन: ऑपरेशन के दौरान शरीर को कुछ प्रकार की चोटें लग सकती हैं, जिससे आंतों और पेट में सूजन हो सकती है। यह सामान्य रूप से ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक रह सकती है।
  2. आंतों की कार्यप्रणाली में बदलाव: सर्जरी के बाद आंतों की कार्यप्रणाली अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है, जिससे गैस और सूजन की समस्या बढ़ सकती है। यह स्थिति शरीर के सामान्य स्वस्थ होने के साथ धीरे-धीरे ठीक होती है।
  3. पानी का जमा होना: ऑपरेशन के दौरान दवाइयों और उपचार की वजह से शरीर में पानी का जमाव हो सकता है, जो पेट के फूलने का कारण बनता है।
  4. दवाइयों का प्रभाव: ऑपरेशन के बाद दी जाने वाली दवाइयां, विशेष रूप से दर्द निवारक दवाइयाँ, पेट में गैस और सूजन का कारण बन सकती हैं।
  5. असंतुलित आहार: ऑपरेशन के बाद शरीर को ठीक होने में समय लगता है, और कई बार अस्वस्थ आहार या कम गतिविधि की वजह से पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

ये सभी कारण ऑपरेशन बाद पेट में फूलने का कारण बन सकते हैं, लेकिन समय के साथ और डॉक्टर के निर्देशों का पालन करके इसे कम किया जा सकता है।

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू उपाय (Delivery ke baad pet kam karne ke gharelu upay)

डिलीवरी के बाद पेट निकलना एक सामान्य समस्या है, और कई बार इसके बाद महिलाएं एक्सरसाइज स्थिति में नहीं होती। आइए जानते हैं बिना एक्सरसाइज के प्रसव के बाद पेट कम करने के प्राकृतिक तरीके

  1. बेबी को ब्रेस्ट फीड करवाना

आजकल कई बार जॉब की या अन्य वजहों से महिलाएं बच्चे को स्तनपान करवाना जल्दी छोड़ देती हैं। पर डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय में एक सबसे अच्छा उपाय है ब्रेस्ट फीड करवाना। सी- सेक्शन के बाद 6 महीने तक बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाने की सलाह दी जाती है। इससे पेट के आसपास की चर्बी कम होती है, कैलोरी बर्न होती है, और साथ ही ऑक्सीटोसिन हार्मोन भी रिलीज़ होता है जिसकी वजह से पेट कम होने लगता है।

  1. मेथी वाला पानी

डिलीवरी में सर्जरी के बाद पेट कम करने का उपाय है मेथी वाला पानी। मेथी के बीज में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे पाचन मज़बूत होता है। ये हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मदद करता है, जिससे पेट कम करने में मदद मिलती है। मेथी के बीज के अन्य फायदे भी हैं, जैसे कि शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज़ होता है।

  1. गर्म पानी पिएं

गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म 30% तक बढ़ सकता है और ये शरीर से toxins बाहर निकालने में मदद करता है। सिजेरियन के बाद कम से कम 8-10 गिलास गुनगुना पानी रोज़ पिएं। सुबह उठकर सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं — इसमें आधा नींबू और 1 चम्मच शहद मिलाना और भी फायदेमंद है। ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माओं को हाइड्रेशन और भी ज़्यादा ज़रूरी है क्योंकि दूध बनाने में शरीर से पानी खर्च होता है।

  1. ग्रीन टी

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन (catechins) और EGCG एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और फैट बर्निंग में मदद करते हैं। सिजेरियन के बाद दिन में 1-2 कप ग्रीन टी (बिना चीनी) पीना फायदेमंद है। ध्यान रखें कि अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं तो कैफीन की मात्रा सीमित रखें — दिन में 2 कप से ज़्यादा न पिएं। खाली पेट ग्रीन टी न पिएं, नाश्ते के 30 मिनट बाद पिएं।

  1. अजवाइन का पानी

अजवाइन में थाइमोल होता है जो पाचन तंत्र को मज़बूत करता है और गैस व bloating कम करता है — सिजेरियन के बाद ये एक आम समस्या है। बनाने का तरीका: 1 चम्मच अजवाइन को 1 गिलास पानी में रात भर भिगोएं, सुबह खाली पेट छानकर पिएं। वैकल्पिक तरीका: अजवाइन को हल्का भूनकर गुनगुने पानी के साथ लें। सिजेरियन के 2-3 हफ्ते बाद से शुरू करें और डॉक्टर से ज़रूर पूछें।

  1. लौकी का जूस

लौकी (bottle gourd) में 96% पानी और भरपूर फाइबर होता है — ये कैलोरी में बेहद कम है और पेट भरा रखती है। बनाने का तरीका: 1 छोटी लौकी छीलकर, बीज निकालकर, मिक्सर में जूस बनाएं। स्वाद के लिए पुदीना, अदरक या नींबू मिला सकती हैं। सुबह खाली पेट पिएं। सावधानी: कड़वी लौकी का जूस कभी न पिएं — इसमें cucurbitacin toxin होता है जो उल्टी और दस्त का कारण बन सकता है। पहले चखकर कड़वापन ज़रूर जांचें।

  1. मालिश करवाएं

पोस्ट-सिजेरियन मालिश पेट कम करने का एक प्रभावी तरीका है। मालिश से blood circulation बेहतर होती है, सूजन कम होती है, और abdominal muscles को tone करने में मदद मिलती है। सिजेरियन के 6-8 हफ्ते बाद जब टांके पूरी तरह भर जाएं, तब ही पेट की मालिश शुरू करें। सरसों या नारियल तेल गुनगुना करके पेट पर हल्के हाथ से गोलाकार (clockwise) मालिश करें — 15-20 मिनट रोज़। टांकों वाली जगह पर ज़ोर से न दबाएं। अगर दर्द या discomfort हो तो तुरंत बंद करें और डॉक्टर से मिलें।

  1. टहलना शुरू करें

रोज़ टहलना ना सिर्फ शरीर के लिए अच्छा होता है, बल्कि ये सी सेक्शन की डिलीवरी के बाद पेट की मांसपेशियों और पेल्विक फ्लोर पे दबाव डालकर कैलोरी बर्न करता है। डिलीवरी के बाद हफ्ते में 3 से 4 बार टहलें।

  1. हेल्थी डाइट लें

डिलीवरी के बाद एक स्त्री का शरीर काफी कमज़ोर हो जाता है, खासकर के ऑपरेशन के बाद।  ब्रेस्ट फीडिंग में भी महिलाओं को एनर्जी की ज़रुरत होती है। ऐसे में ऑपरेशन बाद पेट कम करने का उपाय है – एक हेल्थी डाइट मेंटेन करना। फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन से भरे पदार्थ खाएं, और अधिक मीठा, तला हुआ, या फैट वाले भोजन से दूर रहें।

पेट कम करने की एक्सरसाइज

एक्सरसाइज डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है। पर ध्यान रहें कि कम से कम डिलीवरी के 15 दिन या जब तक घाव भर नहीं जाते आप एक्सरसाइज ना करें। कुछ एक्सरसाइज आप डिलीवरी के बाद अपना सकती हैं जैसे –

  1. वॉकिंग – चलना या टहलना प्रसव के बाद पेट कम करने में मदद करता है। नई मां के लिए ये एक आसान और सुरक्षित उपाय है, और साथ ही ये असरदार है।
  2. स्कॉट्स (squats) – स्कॉट्स से पेट और थाईज का फैट बर्न होता है, जो कि डिलीवरी के बाद फायदेमंद माना जाता है।
  3. बाइसाइकिल क्रंचेज – ये एक्सरसाइज पेट कम करने के साथ ही एब्डॉमिनल मसल्स को भी टोंड करने के लिए मदद करेगा। लेकिन ध्यान रहें कि आप इस एक्सरसाइज को सही तरीके से कर रही हैं।
  4. प्लांक्स – इस एक्सरसाइज से ना सिर्फ आपका वजन तेज़ी से कम होगा, बल्कि ये मसल्स को भी मज़बूत करता है।

(ध्यान रहें, ये सारी एक्सरसाइज सिर्फ सलाह के तौर पर दी गई है, अगर किसी भी एक्सरसाइज से आपको परेशानी हो तो उसे ना करें। हमेशा डॉक्टर के द्वारा सुझाई गई एक्सरसाइज करना ज्यादा बेहतर उपाय है।)

सिजेरियन के बाद पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए

क्या खाएँ: फल, हरी सब्ज़ियाँ, लीन प्रोटीन, हाई-फाइबर फूड्स 
क्या न खाएँ: ज्यादा मीठा, बहुत तीखा, तला-भुना, घी-मक्खन का ओवरडोज़ 
क्यों: हाइड्रेशन बढ़े, सूजन घटे, रिकवरी तेज़ हो।

रोज़ 2–3 सर्विंग फल-सब्ज़ियाँ, पर्याप्त प्रोटीन और पानी के साथ यह रूटीन अपनाएँ—धीरे-धीरे पेट की सूजन कम होगी और ऊर्जा लौटेगी; किसी विशेष चिकित्सा स्थिति में डॉक्टर की सलाह ज़रूर मानें।

ये पढ़ें  – सी सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

सिजेरियन के बाद एब्‍डोमिनल बाइंडिंग

एक अनोखा पर सटीक डिलीवरी के बाद निकला पेट अंदर करने का उपाय है, एब्डॉमिनल बेल्ट। ये बेल्ट पेट को बांधकर रखने में मदद करता है जिसकी वजह से पेट कम करने होने लगता है। एक मलमल के कपड़े से भी पेट को बांध कर रखा जा सकता है। स्टिच्स ठीक होने के बाद करने वाली इस प्रक्रिया को टमी बाइंडिंग भी कहते हैं। ये प्रकिया पेट को लटकने से बचाती है, जिसे पौराणिक नुस्खा माना गया है।

डिलीवरी के कितने दिन बाद पेट कम होता है

प्रसव के बाद पेट कम होने में समय लगता है, और यह हर महिला के शरीर पर निर्भर करता है। आमतौर पर, डिलीवरी के बाद पहले कुछ हफ्तों में महिलाओं का पेट धीरे-धीरे सिकुड़ने लगता है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान बढ़े हुए यूटरस और शरीर के बाकी अंगों को सामान्य आकार में आने में समय लगता है। पहले 6-8 हफ्तों में पेट का आकार कुछ कम हो सकता है, लेकिन पूरी तरह से पहले जैसा आकार में आने में 6 महीने से एक साल तक का समय लग सकता है। इसमें शारीरिक गतिविधि, आहार, और जननांगों की स्थिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, और पर्याप्त नींद लेने से पेट की फ्लैटनेस और शरीर का आकार जल्दी सामान्य हो सकता है।

References

T
Written by Teddyy Editorial Team
Maternal and Baby Care Content Specialist at Teddyy Diapers | Backed by Nobel Hygiene Pvt Ltd (WHO & GMP Certified) with 25+ years of expertise in infant care and hygiene products. Our content is reviewed by parenting specialists.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सी सेक्शन के बाद लटके हुए पेट से कैसे छुटकारा पाएं?

सिजेरियन के बाद लटके हुए पेट के लिए एक नहीं, कई उपाय साथ में अपनाएं: (1) एब्डॉमिनल बेल्ट — टांके ठीक होने के बाद (6-8 हफ्ते) डॉक्टर की सलाह से पहनें, ये muscles को support देती है। (2) पोस्टपार्टम एक्सरसाइज — पहले walking, फिर pelvic tilts, और बाद में planks और squats शुरू करें। (3) हेल्थी डाइट — प्रोटीन, फाइबर और पानी की मात्रा बढ़ाएं। (4) मालिश — 6-8 हफ्ते बाद पेट की हल्की मालिश blood circulation बढ़ाती है। ध्यान रखें कि ये प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है — 6-12 महीने का समय दें।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय?

सिजेरियन के बाद पेट कम करने के लिए घरेलू और मेडिकल दोनों तरीके अपनाएं। घरेलू उपाय: मेथी का पानी (मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है), अजवाइन का पानी (पाचन सुधारता है), ग्रीन टी (फैट बर्निंग में मदद), और लौकी का जूस (कम कैलोरी, ज़्यादा फाइबर)। साथ में ब्रेस्टफीडिंग जारी रखें — इससे प्रतिदिन 500 कैलोरी तक बर्न होती है। 6-8 हफ्ते बाद हल्की एक्सरसाइज (walking, yoga) शुरू करें। सबसे ज़रूरी बात: किसी भी उपाय से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए जिससे पेट कम हो जाए?

सिजेरियन के बाद पेट कम करने के लिए ऐसी डाइट लें जो recovery में भी मदद करे: प्रोटीन (दाल, अंडे, पनीर, चिकन) — ये muscles repair करता है और पेट भरा रखता है। फाइबर (ओट्स, साबुत अनाज, सब्ज़ियां, फल) — पाचन ठीक रखता है और कब्ज़ से बचाता है। हेल्दी फैट्स (बादाम, अखरोट, घी सीमित मात्रा में)। विटामिन C (संतरा, आंवला) — wound healing में मदद करता है। परहेज़ करें: मैदा, अधिक चीनी, तले हुए पदार्थ, cold drinks, और processed food से। ब्रेस्टफीडिंग में कम से कम 1800 कैलोरी रोज़ लें — बहुत कम खाना दूध की supply कम कर सकता है।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद कितने दिन तक गर्म पानी पीना चाहिए?

सिजेरियन के बाद कम से कम 40 दिन (सवा महीना) गर्म या गुनगुना पानी ज़रूर पिएं — ये भारतीय परंपरा में भी कहा जाता है और मेडिकल साइंस भी इसे support करती है। गर्म पानी से पाचन बेहतर होता है, gas और bloating कम होती है, और शरीर से toxins बाहर निकलते हैं। बेस्ट रिज़ल्ट के लिए 6 महीने तक गुनगुना पानी पीने की आदत बनाएं। सुबह खाली पेट नींबू-शहद गुनगुने पानी में मिलाकर पीना और भी फायदेमंद है।

डिलीवरी के कितने दिन बाद पेट कम होता है?

सिजेरियन के बाद पेट कम होने का समय हर महिला के लिए अलग है — ये शरीर के वजन, genetics, diet, और activity level पर निर्भर करता है। आमतौर पर: 2-4 हफ्ते में सूजन कम होती है। 2-3 महीने में uterus अपने original size पर आ जाता है। 6-12 महीने में सही diet और exercise से पेट काफी हद तक कम हो सकता है। अगर 1 साल बाद भी diastasis recti (पेट की मांसपेशियों में gap) है तो physiotherapist या डॉक्टर से मिलें। जल्दबाज़ी में crash diet या heavy exercise न करें — इससे recovery धीमी हो सकती है।