facebook pixel गोरा बच्चा पैदा करने के उपाय और इससे जुड़े मिथक | Teddyy
  • Home
  • Blog
  • गोरा बच्चा पैदा करने के उपाय और इससे जुड़े मिथक

गोरा बच्चा पैदा करने के उपाय और इससे जुड़े मिथक

By Nobel Hygiene Team Last Updated: March 15, 2026

snuggy blog 6 2
Read Time: 6 mins
Read Time: 6 mins
1 min readMedically reviewed
WHO Certified
GMP Certified
Trusted by 5M+ Families
20+ Years Expertise

गोरा बच्चा पैदा करने की इच्छा कई परिवारों में देखी जाती है, लेकिन इसके पीछे कई मिथक और गलतफहमियां हैं। गोरा बच्चा होना पूरी तरह जेनेटिक्स पर निर्भर करता है और किसी भी घरेलू उपाय से त्वचा का रंग नहीं बदला जा सकता।

गोरा बच्चा पैदा करने के उपाय – यह विषय भारतीय समाज में बहुत चर्चित है। लेकिन क्या सच में गोरा बच्चा पैदा करने के कोई वैज्ञानिक तरीके हैं? आइए जानते हैं इस विषय से जुड़े तथ्य और मिथक।

कई  संस्कृतियों में गोरी त्वचा को सुंदरता और अच्छे भाग्य से जोड़ा जाता है, जिससे लोग विश्वास करने लगे कि गोरे रंग का बच्चा पाने के लिए कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। “प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए जिससे बच्चा गोरा हो” जैसे सवाल अक्सर सुनने को मिलते हैं, और इसके पीछे कई तरह के पारंपरिक नुस्खे और मिथ प्रचलित हैं।  रान विशेष खानपान से लेकर अन्य उपायों तक, ऐसे कई मिथक पीढ़ी दर पीढ़ी चलते आ रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि बच्चे का रंग मुख्य रूप से उसके जीन पर निर्भर करता है, न कि बाहरी उपायों या खानपान पर।

इस लेख में, हम आम मिथकों पर नज़र डालेंगे और उनकी वैज्ञानिक तथ्यों से तुलना करेंगे, ताकि यह समझा जा सके कि वास्तव में बच्चे के रंग को कौन से कारक प्रभावित करते हैं। इस लेख का उद्देश्य आपको विश्वसनीय content और जानकारी provide करना है, जिससे आपकी समझ improve हो और आप मिथकों व तथ्यों के बारे में जागरूक हो सकें। यहां दी गई content और information आपके ज्ञान को improve करने और सही निर्णय लेने में मदद करने के लिए तैयार की गई है। साथ ही, आपको इस विषय से जुड़ी सटीक और विश्वसनीय जानकारी (information) भी प्रदान करेंगे, आइए मिथकों को दूर करें और सच्चाई पर ध्यान दें!

गोरा बच्चा कैसे पैदा होता है (वैज्ञानिक और अनुवांशिक)

About This TopicThis article is reviewed by baby care specialists at Teddyy Diapers, backed by Nobel Hygiene Pvt Ltd with over 20 years of expertise in infant hygiene products certified by WHO and GMP standards.

जब बात गोरे बच्चे की होती है, तो कई पुरानी मान्यताएँ और मिथक सामने आते हैं। लोग अक्सर सोचते हैं कि कुछ खास उपाय या खानपान, जैसे   गर्भ में बच्चे के रंग को बदल सकते हैं, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

बच्चे का रंग पूरी तरह से माँ और पिता की जीन संरचना पर निर्भर करता है। कई मिथक यह मानते हैं कि विशेष खाद्य पदार्थ बच्चे के रंग को गोरा बना सकते हैं, लेकिन इन दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। आइए जानें कि बच्चे का रंग कैसे तय होता है, और इन मिथकों की वास्तविकता क्या है।

मिथक 1: गोरा बच्चा पैदा करने का उपाय है केसर वाला दूध

गर्भावस्था के दौरान केसर वाला दूध पीना एक बहुत ही आम बात है। गर्भवती होने के नाते, आप इसे अपने और अपने बच्चे की सेहत के लिए पी सकती हैं। लेकिन, अगर आप इसे सिर्फ इस सोच के साथ पी रही हैं कि आपके बच्चे का रंग गोरा हो जाएगा, तो आप बिल्कुल गलत हैं। आपको यह जानना जरूरी है कि यह एक मिथक है।

बहुत से लोगों का मानना है कि केसर वाला दूध पीने से माँ और बच्चे के रंग में निखार आ सकता है। इसी वजह से कई महिलाएं आपको रोज़ाना केसर वाला दूध पीने की सलाह देंगी।

साथ ही, यह जानना भी जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान केसर का अधिक सेवन करने से गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए, केसर वाले दूध का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप अपने बच्चे के लिए केसर वाला दूध पीना चाहती हैं, तो इसे केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही पियें।

मिथक 2: गोरी संतान पाने का उपाय है देसी घी

कई डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को देसी घी का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन, यह सलाह गोरा बच्चा पैदा करने के उपाय के रूप में नहीं, बल्कि किसी और वजह से दी जाती है। डॉक्टरों के अनुसार, वे देसी घी का सेवन इसलिए सुझाते हैं ताकि प्रसव के दौरान कोई जटिलता न हो। साथ ही, डॉक्टर इसलिए भी देसी घी खाने की सलाह देते हैं ताकि महिलाएं अन्य हानिकारक और मिलावटी तेलों से दूर रहें।

कई महिलाएं यह सोचकर देसी घी का सेवन करती हैं कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे की त्वचा का रंग गोरा हो जाएगा और यह प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए जिससे बच्चा गोरा हो, जैसे सवालों का जवाब हो सकता है। लेकिन, यह जानना जरूरी है कि देसी घी का सेवन बच्चे के गोरे रंग से कोई संबंध नहीं रखता। इसके बजाय, देसी घी का सेवन बच्चे को सम्पूर्ण पोषण देने में मदद करता है, लेकिन इसे बच्चे के रंग से जोड़ना पूरी तरह गलत है।

मिथक 3: बच्चा गोरा पैदा होगा संतरा खाने से

बहुत से लोगों ने सुना होगा कि अगर आप गर्भावस्था के दौरान संतरे का सेवन करें, तो इससे आपके बच्चे का रंग गर्भ में ही गोरा हो जाएगा। इसी अन्धविश्वास के चलते, कई महिलाएं संतरे ज़्यादा मात्रा में खा लेती हैं। हाँ, गर्भावस्था के दौरान संतरे का सेवन फायदेमंद है, लेकिन इसका उद्देश्य बच्चे के रंग को निखारना नहीं होता।

संतरे का सेवन करने से आपके शरीर में Vitamin C की कमी नहीं होगी। संतरे गर्भवती महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करते हैं, जिससे वे संक्रमणों से लड़ने में सक्षम रहती हैं। जिन गर्भवती महिलाओं का संतरे का सेवन करती हैं, उन्हें पाइल्स की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

इसलिए, प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए के सवाल का जवाब संतरे में है, लेकिन इसे बच्चे के रंग को गोरा करने के मिथक से जोड़ना पूरी तरह गलत है।

मिथक 4: नारियल खाना है गोरा बच्चा पैदा करने का तरीका

गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाएं कई मिथकों पर विश्वास कर लेती हैं। हालांकि, यह ध्यान देना जरूरी है कि ये मिथक नुकसानदायक हो सकते हैं। कई महिलाएं गर्भावस्था के दौरान ऐसा मानती हैं कि नारियल या नारियल पानी का सेवन करने से उनके बच्चे की त्वचा का रंग गोरा हो जाएगा। यह पूरी तरह एक मिथक है।

बच्चे की त्वचा का रंग पूरी तरह से माँ और पिता की जीन संरचना पर निर्भर करता है। नारियल या नारियल पानी जैसे कोई भी पदार्थ बच्चे के रंग को प्रभावित नहीं कर सकते। इसलिए, गोरा बच्चा पैदा करने के लिए क्या खाना चाहिए के सवाल का उत्तर नारियल पानी में नहीं है।

यह त्वचा में मौजूद मेलानिन है जो बच्चे के रंग को तय करता है।

मिथक 5: बच्चा गोरा होने के लिए करें बादाम का सेवन

गर्भावस्था के दौरान बादाम और अन्य संबंधित मेवों का सेवन गर्भवती महिला के शरीर को बहुत सारे पोषण प्रदान कर सकता है। अगर आप सोने से पहले 6-8 बादाम को पानी में भिगोकर उनकी छिलके निकाल कर खाती हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव आपके गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर पड़ेगा।

कई अध्ययनों के अनुसार, बादाम विटामिन ई, कैल्शियम, और प्रोटीन का एक बहुत ही मूल्यवान स्रोत होते हैं। इसके अलावा, यह बच्चे के मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी सुधारता है। इसलिए बादाम का सेवन स्वास्थ्य लाभों के लिए किया जाना चाहिए, न कि बच्चे के रंग को बेहतर बनाने के लिए। क्योंकि इसका कोई असर बच्चे के रंग पर नहीं पड़ता।

निष्कर्ष

बच्चे के रंग से जुड़ी  बहुत सारे मिथक और भ्रांतियाँ हैं, जिन पर लोग बिना किसी संदेह के विश्वास कर लेते हैं। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इन दावों का कोई वैज्ञानिक समर्थन नहीं है। प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए के बारे में भी कई मिथक हैं, लेकिन इनका वास्तविकता से कोई ताल्लुक नहीं है। जबकि गर्भावस्था के दौरान एक स्वस्थ आहार और जीवनशैली बनाए रखना गर्भस्थ विकास के लिए महत्वपूर्ण है, बच्चे के रंग को आहार या अन्य तरीकों से बदलने का कोई तरीका नहीं है।

अपने बच्चे के लिए सर्वोत्तम देखभाल और आराम सुनिश्चित करने के लिए, Teddyy Premium Diaper Pants का उपयोग करें। हमारे डायपर आपके बच्चे की त्वचा की देखभाल करते हैं और उन्हें हर वक़्त फुल ड्राइनेस के साथ बेहतर कम्फर्ट फील करवाते हैं, जिससे आप और आपका बच्चा दोनों खुश रह सकते हैं।

संबंधित लेख

  • गर्भावस्था आहार योजना – महीने दर महीने
  • गर्भावस्था में प्रीनेटल विटामिन का महत्व
  • गर्भावस्था में सावधानियां

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, शिशु का रंग आनुवंशिक कारकों पर निर्भर करता है। अधिक जानकारी के लिए WHO Maternal Health और American Academy of Dermatology देखें।

References & Sources

  1. World Health Organization (WHO). Maternal and Newborn Health. who.int
  2. Indian Council of Medical Research (ICMR). National Guidelines for Maternal Care. icmr.gov.in
  3. American Academy of Pediatrics (AAP). Caring for Your Baby. aap.org
  4. Indian Academy of Pediatrics (IAP). Child Health Guidelines. iapindia.org
  5. National Library of Medicine. Diaper Dermatitis. pubmed.ncbi.nlm.nih.gov
  6. National Institute of Nutrition (NIN). Dietary Guidelines for Indians. nin.res.in
T

Teddyy Editorial Team

Maternal and Baby Care Content Specialist at Teddyy Diapers

Backed by Nobel Hygiene Pvt Ltd (WHO and GMP Certified) with 20+ years of expertise in infant care and hygiene products. Our content is reviewed by pediatric and parenting specialists.

Medically ReviewedExpert VerifiedWHO Certified Brand
T
Written by Teddyy Editorial Team
Maternal and Baby Care Content Specialist at Teddyy Diapers | Backed by Nobel Hygiene Pvt Ltd (WHO & GMP Certified) with 20+ years of expertise in infant care and hygiene products. Our content is reviewed by pediatric and parenting specialists.

Faq's

1. सुंदर बच्चे के लिए क्या खाना चाहिए

इसका कोई विशेष उत्तर नहीं है क्योंकि बच्चे की शक्ल पूरी तरह से माता-पिता के जीन पर निर्भर करती है। किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन बच्चे की सुंदरता को प्रभावित नहीं करेगा। हालांकि, कई मिथकों के अनुसार, यह कहा जाता है कि संतरे, बादाम और नारियल का सेवन बच्चे की त्वचा को बेहतर और सुंदर बना सकता है।

2. गोरा और बुद्धिमान बच्चा पाने के लिए क्या खाना चाहिए

अगर आप यह सोच रहे हैं कि गोरा बच्चा पैदा करने के लिए क्या खाना चाहिए तो आपको यह जानना ज़रूरी है कि ये सब मात्र एक मिथक है । बच्चे की त्वचा का रंग पूरी तरह से जीन पर निर्भर करता है, और इसे खाने से बदलना संभव नहीं है। हालांकि, बादाम का सेवन गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह बच्चे के मस्तिष्क के विकास में मदद कर सकता है। जबकि भोजन से रंग नहीं बदल सकता, सही आहार से बच्चे के मानसिक विकास को बेहतर किया जा सकता है।

3. नारियल खाने से क्या बच्चा गोरा होता है

लोगों के अनुसार गोरा बच्चा पैदा करने के उपाय में से एक उपाय नारियल भी है। लेकिन यह केवल एक मिथक है। बच्चे की त्वचा का रंग हमारे खाने से प्रभावित नहीं होता। बच्चे का रंग पूरी तरह से जीन पर निर्भर करता है और इसे खाने से बदलना संभव नहीं है। इसलिए नारियल खाने से बच्चे का रंग गोरा नहीं होगा।

4. प्रेगनेंसी में खूबसूरत बच्चे के लिए क्या करें

बच्चे की सुंदरता पूरी तरह से जीन पर निर्भर करती है। गर्भावस्था के दौरान किसी खास खाद्य पदार्थ का सेवन बच्चे की सुंदरता को प्रभावित नहीं करता है। हालांकि, एक स्वस्थ आहार और जीवनशैली आपके बच्चे के अच्छे विकास के लिए बहुत जरूरी है।

Our Products

Teddy Easy

Teddyy Easy Diaper Pants

BUY NOW
Teddy Easy

Teddyy Easy Tape Diapers

BUY NOW
Teddyy Easy

Teddyy Premium Diaper Pants

BUY NOW

Our Products

प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए आरामदायक नींद के लिए
« Previous Post प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए आरामदायक नींद के लिए
Next Post » पहिल्या महिन्यातील गर्भधारणेची लक्षणे: पहिल्या 4 आठवड्यांमध्ये काय होते
पहिल्या महिन्यातील गर्भधारणेची  लक्षणे: पहिल्या 4 आठवड्यांमध्ये काय होते